जिओ गार्डन में सीआईएसएफ जवान की आत्महत्या

Sat, Dec 16 , 2023, 07:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : बीकेसी में बनाये गए जिओ गार्डन में तैनात एक सीआईएसएफ जवान ने अपनी एके 47 राइफल से गोली मारकर आत्महत्या (suicide) कर ली है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जवान खाना खाने गार्ड की केबिन में गया, वहीं पर उसने अपने उपर फायरिंग कर आत्महत्या कर ली। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के लगभग की है। जब मुकेश खेताडिया (40) नामक जवान जिओ गार्डन के गेट नंबर 7 पर तैनात था। क्यूआरटी की टीम में तैनात यह कर्मचारी सीआरपीएस (CRPS) की गाड़ी के साथ वहां तैनात था। बगल में ही एक गार्ड की कैबिन थी, वहीं पर खेताडिया नास्ता करने गया। लेकिन वहां जाने के बाद उसने खुद पर एके 47 चलाली, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। गोली की आवाज सुनते ही लोग भागकर मौके पर पहुंचे। देखा कि खून से लथपथ जवान सिक्युरिटी केबिन में पड़ा है। जिसकी जानकारी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। 

मामले में बीकेसी पुलिस ने एडीआर दर्ज कर लिया है। इसकी अधिक जांच कर रही है। वह अपने पत्नी, बेटा और बेटी के साथ अपर ठाणे स्थित लोढा बिल्डिंग में रहता था। वह मूल रूप से गुजरात के अमरोली इलाके का रहनेवाला है। 2005 से वह सीआईएसएफ में नौकरी कर रहा है। पुलिस ने एडीआर दर्ज किया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups