मुंबई : एमआईडीसी (MIDC) पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पहचान (identity on instagram) बनाकर महिलाओं को अपनी जाल में फंसानेवाले आरोपी को आसाम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर महिला से पहचान बनाई और शादी का झांसा दिया। इसके बाद वीडियो कॉल कर आरोपी ने स्क्रीन रेकॉर्ड कर महिला की अंतरंग तस्वीरें हांसिल की, इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल (blackmail) कर आरोपी ने पैसों की मांग की। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दिलदार हुसैन युनूस अली (23) है। आरोपी को पकड़ने जब पुलिस गई तब आरोपी छिपकर बैठा था। पुलिस उसका इंतजार कर रही थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। लेकिन पुलिस ने भी धैर्य जारी रखा और आरोपी जैसे ही आया उसे पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस ने तकनीकी जानकारी हांसिल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्टाग्राम से हुई मुलाकात
दरअसल आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर पीड़ित महिला से पहचान की। धीरे धीरे बात करते करते उसने महिला के कमाई आदि की जानकारी हांसिल की। इसके बाद महिला को बातों में फंसाकर उसके साथ वीडियो कॉलिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने महिला को बिना कपड़े के वीडियो कॉलिंग के लिए मजबूर किया। जिसका स्क्रीन रेकॉर्डिंग आरोपी ने किया। इससे उसके पास महिला का अंतरंग वीडियो प्राप्त कर लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी
सीनियर इंस्पेक्टकर सतीश गायकवाड़ ने बताया कि आरोपी ने महिला की वीडियो प्राप्त करने के बाद उसे धमकाना शुरू ककर दिया। आरोपी धमकाकर महिला से पैसों की मांग की। इससे शिकायतकर्ता काफी परेशान हो गई। इस वजह से उन्होंने एमआईडीसी पुलिस से संपर्क किया। मामले में एफआईआर दर्ज करवाई और जांच के आरोपी को आसाम से गिरफ्तार कर लिया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 14 , 2023, 06:20 AM