आगरा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा स्टेशन (Agra station) के पास पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन (Patalkot Express Train) के एक कोच में आग लग गई। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजनगरी आगरा के पास बुधवार की दोपहर पातालकोट एक्सप्रेस (Patalkot Express) के कोच में आग लग गई। घटना भंडाई रेलवे स्टेशन के आउटर की बताई जा रही है। आग लगने के बाद सभी यात्रियों को बोगी से नीचे उतार दिया गया। आगरा रेलवे डिवीजन पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक्सप्रेस ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर छावनी और मध्य प्रदेश के सिवनी के बीच चलती है। रेलवे के एक सूत्र ने बताया कि ट्रेन के आगरा स्टेशन से रवाना होने के बाद अपराह्न 3.45 बजे इंजन के बाद चौथे कोच में आग लग गई। सूत्र ने कहा िक ट्रेन रोक दी गई और कोच को खाली करा लिया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 25 , 2023, 05:13 AM