सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ब्रिटेन रवाना
महानगर संवाददाता
मुंबई। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ब्रिटेन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम से छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के युद्धकालीन हथियार बाघनख (Vaghnakh) को भारत वापस लाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए लंदन गए हैं। मंगलवार 3 अक्टूबर को विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम के संचालक ट्रायस्टम हंट से इस बारे में करार करेंगे।
मुनगंटीवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक वर्ष (350th coronation year) में वाघ नख भारत लाने की दृष्टि से सामंजस्य करार करने के लिए लंदन जाना गर्व की बात है। इस मौके पर विधायक पराग अलवणी, ओमप्रकाश चौहान, अमोल जाधव, विनीत गोरे और स्थानीय नगरसेवक उपस्थित थे। उन्होंने 350वें शिवराज्याभिषेक वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज की अपेक्षा के अनुरूप सरकार काम कर रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं। हमारी प्रेरणा हैं और उनकी उनकी विचारधारा पर चलते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही है। पिछले 15 अप्रैल 2023 को मुंबई में ब्रिटेन के पश्चिम भारत उप उच्चायुक्त एलन गैमेल के साथ ब्रिटेन के राजनीतिक व द्विपक्षीय संबंध उप प्रमुख इमोगेन स्टोन के साथ बैठक लेकर महाराष्ट्र सरकार ने विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम से पत्र व्यवहार शुरू किया था।
महाराज का अपमान मत करो: वडेट्टीवार
इधर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने आरोप लगाया कि भाजपा की वोटों की राजनीति के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के वाघनख लाने की योजना है। उन्होंने नागपुर में कहा कि करोड़ों रुपए खर्च कर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों शिव स्मारक का भूमिपूजन किया गया, लेकिन अभी तक अरब सागर में शिव स्मारक का अता- पता नहीं है। महाराज के स्मारक के लिए आठ से दस करोड़ का बजट दिखाते हैं और दूसरी तरफ उधार में वाघनख लाकर महाराज का अपमान कर रहे हैं।
हम वोट के लिए कुछ नहीं करते: शेलार
वडेट्टीवार की टिप्पणी का जवाब देते हुए मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता का सम्मान करने में गलत क्या है? हम वोट के लिए कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा कि वडेट्टीवार आपकी सरकार पिछले 50 साल से सत्ता में थी, जो आप नहीं कर सके, वह महायुति सरकार कर रही है, इसलिए आप सवाल कर रहे हो।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 02 , 2023, 07:07 AM