विदेश यात्रा का आनंद लेने वाली सरकार

Sat, Sep 30 , 2023, 08:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

युवा सेना नेता आदित्य ठाकरे का आरोप
महानगर संवाददाता
मुंबई।
युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में असंवैधानिक सरकार बैठी है। हम 6 हजार करोड़ रुपए के सड़क घोटाले (street scams) और स्ट्रीट फर्नीचर घोटाले (street furniture scam) की शिकायत लोकायुक्त से करेंगे। मुख्‍यमंत्री सिर्फ टेंडर की तलाश में रहते हैं। सरकार में बैठे कई लोगों को सिर्फ विदेश में घूमना पसंद है।    
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जर्मनी, लंदन दौरे पर जाने वाले थे। वे जर्मनी में हाईवे देखने जाने वाले थे। मैंने सवाल किया कि आप वहां जाकर क्या करेंगे? यह सवाल पूछने पर उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी विदेश दौरे पर घाना जाने वाले थे।वे संसदीय लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मई माह में फैसला सुनाया था।4 माह हो गए और वे विधायकों की अयोग्यता का फैसला टाल रहे हैं। आदित्य ने कहा कि मैंने अध्यक्ष से अनुरोध किया था कि आप मत जाईये और राज्य की बदनामी मत कीजिए। इसके बाद उनका दौरा रद्द हो गया। उद्योग मंत्री तीसरी बार विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। वे राउंड टेबल कांफ्रेंस में भाग लेंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि वे किससे मिलेंगे और कौन सी कंपनियां लेकर आएंगे। आदित्य ठाकरे ने सवाल किया कि 4 महीने पहले उद्योग मंत्री दाओस जाकर क्या करेंगे? जनता के पैसे से तुम क्यों जाते हो? खुद के पैसे से दौरा करो। उन्होंने यह दौरा किया तो मैं रत्नागिरी विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों से पूछूंगा कि यह सही है या नहीं? उन्होंने कहा कि उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जापान यात्रा को लेकर एक जीआर निकला है। उपमुख्यमंत्री ने टोक्यो में कहा था कि इस दौरे का खर्च एमआईडीसी उठाएगी, तो फिर उद्योग मंत्री क्यों नहीं गए। इस दौरे में वास्तव में क्या हुआ? विधान परिषद उपसभापति ने 50 लोगों के साथ विदेश में अध्ययन दौरा किया। क्या अध्ययन किया?
युवा सेना नेता ने कहा कि किसानों को मदद नहीं मिल रही है और यहां पैसे की बर्बादी हो रही है। अभी भी जीएसटी रिफंड नहीं आया है। मुख्‍यमंत्री बॉलीवुड के लोगों के साथ डांस कर रहे थे। बॉलीवुड के लोगों को फोन कर गणपति दर्शन के लिए बुलाया गया। मुख्यमंत्री नागपुर नहीं गए।   

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups