बेटे की चाह ने महिला को पहुंचाया जेल

Fri, Sep 29 , 2023, 09:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बच्चा चुराकर हो गई थी फरार
मुंबई :
मालवणी पुलिस (Malvani Police) ने बच्चा चुराने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार (Arrested) किया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक महिला बेटा (Son) चाहती थी। उसके पास दो बेटियां ही थी। उसको लग रहा था कि उसे एक बेटा होना चहिये। इसलिए उसने मालाड में पहुंचकर बच्चे को चुराया और किसीको इसकी जानकारी न हो इसलिये उसे छिपाकर रखा। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार के शाम लगभग साढ़े छह बजे के लगभग की है। जब महिला शिकायत लेकर पुलिस थाने में पहुंची कि उसके बच्चे को किसीने चुरा लिया। चुरनेवाली एक महिला है जिसने बेटी को पैसे देकर बिस्किट लाने भेजा और मौका देख बेटे को लेकर फरार हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई। डीसीपी अजय कुमार बंसल की अध्यक्षता में सभी पुलिस थानों के डिटेक्शन टीम बनाई गई और सभी को अलग अलग काम देकर इसकी जांच शुरू की गई। 

छिपाकर रखा था बच्चा
दरअसल एफआईआई दर्ज होने के बाद सबसे पहले पुलिस ने महिला की पहचान की। जिसके बाद अपने खबरियों का जाल बिछाया और फिर जानकारी मिलते ही आरोपी तक पुलिस पहुंच गई। मामले में गिरफ्तार की गई महिला की पहचान सोनम संतोष साहू (28) के रूप में हुई है। इसने बच्चे को चुराकर छिपाकर रखा हुआ था। इस वजह से धराओं में वृद्धि कर दी गई है। पुलिस मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।

बेटे न होने के कारण चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला शादीसुदा है। लेकिन शादी के बाद पति से उसे दो बेटियां है। तीसरे बेटे की उसे चाहत थी इसलिए वह गुरुवार के दिन गांवदेवी मंदिर के पास पहुंची। वहां उसने देखा कि डेढ़ साल का बच्चा और एक लड़की खेल रहे हैं। थोड़े टाइम वह वहां बैठी रही इसके बाद लड़की की उसके 200 रुपये का नोट दिया और बिस्किट लाने के लिए कहा। जैसे ही वह बिस्किट लाने गई महिला ने मौका देखा और डेढ़ साल के बच्चे को फुसलाकर लेकर चली गई। इसके बाद तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups