महानगर संवाददाता
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के सरकारी आवास वर्षा (Varsha Awas) पर विराजमान बाप्पा के दर्शन के लिए राजनीति से लेकर फिल्म जगत के लोग पहुंचे, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के वर्षा बंगले की तरफ रुख नहीं करने से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। दबी जुबान में लोग मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच कोल्डवार होने की चर्चा कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार गणेश दर्शन के लिए लाल बाग के राजा, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहीं नहीं उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास पर पहुंचकर बाप्पा के दर्शन किए। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री के घर जाने से परहेज किया। जब इस संबंध में शिंदे गुट के मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच अच्छे संबंध हैं। शायद गलती से वे मुख्यमंत्री के घर दर्शन करने नहीं पहुंचे। इस तरह की चर्चाओं का कोई मतलब नहीं है।
पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच कोल्डवार होने की चर्चा चल रही है। इसके पहले भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पत्नी लता शिंदे ने सभी मंत्रियों को भोज पर आमंत्रित किया था, लेकिन उस समारोह से भी अजित पवार ने दूरी बनाए रखी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 29 , 2023, 08:47 AM