23 घंटे लंबी यात्रा के बाद राजा का हुआ विसर्जन

Fri, Sep 29 , 2023, 08:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

"गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ "के जयघोष से गूंजी गिरगांव चौपाटी
भक्तों ने भारी मन और नम आंखो से बप्पा को दी आखिरी विदाई
मुंबई।
दस दिनों तक बप्पा का आदर भाव के साथ पूजा अर्चना के बाद गुरूवार को गणपति बप्पा के विदाई (Ganpati Bappas farewell) की शुरुआत हुई।चारो ओर गलियों चौराहों पर  लाल गुलाल के साथ गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष से गूंज रहा था। लालबाग के राजा (Raja of Lalbagh) का आखिरी दर्शन पाने के लिए लालबाग परिसर में लोगो की भारी भीड़ सुबह से ही इकठ्ठा हो गई थी। दोपहर बारह बजे के दरम्यान लालबाग राजा की सवारी पंडाल से बाहर निकली। भारी भीड़ और पुलिस के भारी बंदोबस्त के बीच मुंबई में शुरू हुई भारी बारिश ने लोगो को और सराबोर कर दिया था। लालबाग के राजा की निकली सवारी  23 घंटे की लंबी यात्रा के बाद शुक्रवार को लगभग 9 बजकर 18 मिनट पर बप्पा को गिरगांव चौपाटी  पर आखिरी विदाई दी गई।इस समय राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर खुद गिरगांव चौपाटी पर मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गणपति बप्पा की पिछले दस दिनों तक मुंबई सहित पूरे देश में बड़े आदर भाव के साथ बप्पा की  पूजा अर्चना की गई।गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को आखिरी विदाई दी गई ।लाल गुलाल से पूरी गलियां भर गई थी।गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी है गणपति गए गांव को चैन पड़े न हमको यह जयघोष चारों ओर गूंज रही थी।लालबाग के राजा सवारी गुरुवार को लगभग 12 बजे लालबाग के पंडाल से  विसर्जन की यात्रा निकली इस दौरान लालबाग परिसर में सड़क के दोनो ओर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी।लोग गणपति बप्पा को हाथ जोड़कर बप्पा को विदाई कर रहे थे इस दौरान लोगो की आंखे नम हो जा रही थी। मुंबई में जगह-जगह राजा का स्वागत किया गया। गिरगांव में शुक्रवार की  सुबह  बप्पा का आगमन हुआ इस दौरान बड़ी मात्रा में  फूलों की बारिश कर बप्पा का स्वागत हुआ। सुबह के समय समुद्र में ज्वार होता है जिससे पानी की लहरे जोर जोर से अटखेलिया ले रही थी।इस बीच समुद्र के किनारे पर बप्पा की आखिरी पूजा अर्चना की गई। राजा को विसर्जन के लिए तारफे पर रखा गया।  इस बार ताराफा में हाड्रोलिक मशीन लगाईं गई थी जिससे बप्पा को विदाई देने में किसी तरह की बाधा न खड़ी हो। कोली बंधुओं द्वारा लालबाग के राजा के  नाव को  सलामी दी गई।बीच  समुद्र में लालबाग के राजा और आसपास कोली ब्रदर्स के साथ एक बेड़ा कोली बंधुओ की नाव  से घिरी रही। चौपाटी से कुछ दूरी पर बीच अरब सागर में  लालबाग के राजा का विसर्जन किया गया. इस वक्त पुलिस का भी भरी बंदोबस्त मौजूद था। 

आखिरी दिन 39758 मूर्तियों का हुआ विसर्जन 
गुरुवार सुबह से शुक्रवार को लालबाग के राजा को आखिरी विदाई देने तक मुंबई के 69 प्राकृतिक और 200 कृत्रिम तालाबों में कुल 39,758  गणेश मूर्तियों का विसर्जन हुआ। जिसमे 6951 सार्वजनिक,32345 घर की मूर्तियां सहित 462 गौरी शामिल थी। दसवे दिन विसर्जित  39758 मूर्तियों में 11107 मूर्तियां कृत्रिम तालाब में विसर्जित  हुई जिसमे 740 सार्वजनिक ,10207 घर की और 160 गौरी की मूर्तियां शामिल है। 

गिरगांव चौपाटी पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों, नेताओं की मंडियाली
गिरगांव चौपाटी (Girgaum Chowpatty) पर बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं को समुद्र में विसर्जित किया गया। प्रिय गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी हजारों गणेश भक्त चौपाटी पर आए थे। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, शिक्षा मंत्री और संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर,मंगलप्रभात लोढ़ा , विधायक प्रसाद लाड,  पूर्व मुख्यमंत्री विधायक उद्धव ठाकरे, विधायक आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत और पूर्व भाजपा नेता सांसद किरीट सोमैया,  मनपा आयुक्त इकबाल चहल, अतिरिक्त आयुक्त पी. वेलरासु, अश्विनी जोशी आदि मौजूद थे।

विदेशी दूतावास के अधिकारियों और परिवारों तथा विदेशी पर्यटकों की भीड़
गिरगांव चौपाटी पर मनपा की ओर से  गणेश विसर्जन समारोह देखने के लिए विदेशी दूतावास एंव उनके  अधिकारियों के लिए मंडप तैयार  किया गया था।  मनपा की ओर से हर साल विदेशी नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है। इस वर्ष भी गणेश विसर्जन समारोह को देखने और अपने कैमरों में समारोह की तस्वीरें लेने के लिए विभिन्न देशों के विदेशी पर्यटक और अधिकारी और उनके परिवार उमड़ पड़े थे ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups