उत्तर भारतीय संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए संतोष आरएन सिंह

Wed, Sep 27 , 2023, 08:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

0 समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प
0 गाजे-बाजे और मिठाई बांटकर मनाया गया जश्न
महानगर संवाददाता
मुंबई।
बुधवार को बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन (North Indian Union Building) में उत्तर भारतीय संघ की नई कार्यकारिणी की बैठक में संतोष आरएन सिंह (Santosh RN Singh) को सर्वसम्मति से दोबारा उत्तर भारतीय संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुन (elected president unopposed) लिया गया। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर गाजे-बाजे और मिठाई बांटकर समाज के लोगों ने जश्न मनाया। इसके पहले संघ के तत्कालीन अध्यक्ष आरएन सिंह के निधन के उपरांत उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया था।

उत्तर भारतीय संघ मेरी मां
दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर संतोष आरएन सिंह (Santosh RN Singh) ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ मेरी मां है और आपने जो भरोसा जताया है, उस पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उत्तर भारतीय समाज की सेवा में 24 घंटे खड़ा रहूंगा, ताकि समाज की आखिर पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचे सके। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल तक इस तरह का काम किया जाएगा, जिससे उत्तर भारतीय संघ की पहचान मुंबई और महाराष्ट्र में ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान में बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संघ की परम्परा को टूटने नहीं दिया जाएगा और सभी के साथ न्याय कर किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा।

25 लाख का धनादेश सौंपा
इस मौके पर संघ के नए अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह ने उत्तर भारतीय संघ को 25 लाख रुपए का धनादेश दानस्वरूप में दिए। इसके पहले नई कार्यकारिणी की बैठक में डॉ. राधेश्याम तिवारी, अजय कुमार सिंह  ने संतोष आरएन सिंह को दोबारा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का डॉ. किशोर सहित एवं सभी कार्यसमिति सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और संतोष आरएन सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। बैठक का संचालन नंदलाल उपाध्याय ने किया। इसके पहले 24 सितंबर को संघ की वार्षिक सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की बुधवार को संघ भवन में बैठक आयोजित की गई।

संघ भवन को मिलेगा कॉर्पोरेट लुक
संतोष आर एन सिंह ने कहा कि फिलहाल उत्तर भारतीय संघ भवन का कायाकल्प किया जा रहा है। दिसंबर माह तक पूरा भवन कॉर्पोरेट लुक में नजर आएगा। संघ भवन में आरएन सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र कल्याण और मीरा-भायंदर में संघ के दो नए भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के बन जाने से उत्तर भारतीय सहित समाज के अन्य समाज के लोगों को किफायती दरों पर बेटियों की शादी के लिए भवन उपलब्ध कराए जाएंगे। हम समाज के आखिरी पंक्ति के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। संघ की तरफ से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराने की योजना है। साथ ही कायाकल्‍प के बाद नई इमारत के उद्घाटन अवसर पर 5 हजार महिलाओं को साड़ी का वितरण किया जाएगा।  

इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर डॉ. राधेश्याम तिवारी, मुंबई भाजपा उपाध्‍यक्ष अमरजीत सिंह, संजय सिंह, अजय कुमार सिंह, नंदलाल उपाध्याय, राजेश सिंह, संजू सिंह, अंतेश सिंह, रामनारायण शर्मा, राम नयन शर्मा, श्रीनिवास एस तिवारी, ठाकुर अजय सिंह, अशोक कुमार दुबे, एसएन तिवारी, मुकेश सिंह, डॉ.  शिवश्याम तिवारी, सुमित सिंह, अच्छेवर तिवारी, प्रहलाद पांडे, ओपी सिंह, सीबी सिंह, बैजनाथ मिश्रा, राजकुमार सिंह, रेणु मल्लाह, गुंधारी सिंह भदौरिया, गीता एस सिंह, डॉ. किशोर सिंह, बीडी सिंह, सीताराम यादव, राजकुमार पाल, विनोद मिश्रा, एसबी गिरी,  सोनू प्रताप सिंह, महेश गुप्ता, रमेश बहादुर सिंह के अलावा उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह, लोक गायक सुरेश शुक्ला सहित बड़ी संख्‍या में पत्रकार और समाज के लोग उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups