तीन और पूर्व नगरसेवकों ने थामा शिंदे का दामन
मुंबई। देश की सबसे बड़ी और धनी महानगर पालिका मुंबई महानगर पालिका पर पिछले तीस सालों से एक क्षत्र राज चलाने वाले उद्धव सरकार की ताकत कमजोर होती जा रही है।राज्य में शिवसेना पर कब्जा जमाने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ उद्धव गुट के पूर्व नगरसेवक एक-एक कर उद्धव का साथ छोड़ने जा रहे है। मंगलवार को भी तीन पूर्व नगरसेवकों ने उद्धव का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में पूर्व नगरसेवको द्वारा साथ छोड़ने से उद्घव की ताकत कमजोर होती जा रही है जिसका खामियाजा मनपा चुनाव में दिखाई पड़ सकता है।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना उद्धव गुट (Uddhav group) के तीन पूर्व नगरसेवको ने मंगलवार को उद्घव का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए।तीनो पूर्व नगरसेवक जोगेश्वरी इलाके से आते है। वार्ड क्रमांक 73 से प्रवीण शिंदे ,पूर्व नगरसेविका प्रतिमा झोपड़े,और वार्ड क्रमांक 88 से स्नेहल शिंदे जिन्होंने स्थानीय सांसद गजानन कीर्तिकार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए।तीनो पूर्व नगरसेवकों द्वारा उद्धव का साथ छोड़ने से उद्धव गुट को इस इलाको में बड़ा झटका लगा है।तीन पूर्व नागरसेवको के साथ जोगेश्वरी, वर्सोवा,और विलेपार्ले इलाके के बड़ी संख्या में शिवसैनिक भी उद्धव का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे का दामन थामे जिससे उद्धव गुट पूरी तरह परेशान हो उठा है।
उद्धव गुट के 36 पूर्व नगरसेवक अब तक छोड़ चुके है साथ
शिवसेना उद्धव गुट के मनपा में रहे कुल 97 पूर्व नगरसेवकों में से अब तक लगभग 36 पूर्व नगरसेवक उद्धव का साथ छोड़ चुके है। मंगलवार के पहले कुल 33 पूर्व नागरसेवको ने उद्धव गुट का दामन छोड़ दिया था।मंगलवार को तीन और नगरसेवको द्वारा उद्धव का साथ छोड़ने से उद्धव की ताकत और कमजोर हुई है वही एकनाथ शिंदे की ताकत मुंबई मनपा में और मजबूत हुई है। मनपा चुनाव आते आते उद्धव गुट के कितने पूर्व नगरसेवक उनके साथ रहते है यह देखना होगा।
एकनाथ शिंदे के साथ उद्धव गुट के अलावा कांग्रेस और एनसीपी के पूर्व नगरसेवक भी हो रहे शमिल
मुंबई मनपा में अपनी ताकत मजबूत करने जुटे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सिर्फ उद्धव गुट के नगरसेवक ही नही कांग्रेस और एनसीपी के पूर्व नगरसेवक भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ जुड़ रहे है।जिससे एकनाथ शिंदे का पलड़ा और मजबूत होता का रहा है।पिछले दिनो धारावी के कई कांग्रेसी पूर्व नगरसेवक एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे जबकि एनसीपी के भी कुछ नगरसेवक एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम चुके है जिससे मुख्मनात्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना थाना के बाद मुंबई में भी मजबूत होती जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 27 , 2023, 07:48 AM