गणेश चतुर्थी के दिन 28 सितंबर को मुंबई में बप्पा की आख़िरी विदाई होगी। विसर्जन (Immersion) के लिए बीएमसी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गणपति विसर्जन (Ganpati immersion) के आख़िरी दिन बीएमसी समुद्र तटों और कृत्रिम तालाबों के पास 10 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात करेगी। यह जानकारी बीएमसी के उपायुक्त रमाकांत बिरादर ने दी। उन्होंने बताया कि मुंबई में 69 प्राकृतिक विसर्जन स्थल हैं साथ ही 198 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं जहां बड़े पैमाने पर मूर्तियों का विसर्जन हो रहा है। विसर्जन के आख़िरी दिन किसी तरह की समस्या न पैदा हो इसके लिए बीएमसी ने विभिन्न स्थानों पर 71 कंट्रोल रूम बनाए हैं।
बिरादर ने बताया कि मुंबई में घरेलू और सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी पिछले दो महीने से चल रही है। छोटी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए चौपाटी के किनारों पर 468 स्टील प्लेटों की व्यवस्था की गई है और विभिन्न स्थानों पर 46 जर्मन राफ्ट की भी व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक मंडलों की बड़ी मूर्तियों का विसर्जन ज्यादातर समुद्र तटों पर होता है , नागरिकों की सुरक्षा के लिए चौपाटी पर 764 लाइफगार्ड के साथ 48 मोटरबोट तैनात किए गए हैं। विसर्जन से पहले भक्तों द्वारा चढ़ाए गए फूल-माला को एकत्र करने के लिए 150 कलशों सहित 282 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
बीएमसी कर्मचारियों के बीच समन्वय के लिए मुख्य नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ वॉर्डों में 188 नियंत्रण कक्ष शुरू किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 60 ऑब्जर्वेशन टॉवर (60 Observation Tower) बनाए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर 68 स्वागत कक्ष तैयार किये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 75 प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों के साथ 61 एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है। बेस्ट के सहयोग से 1,083 फ्लड लाइट और 27 सर्च लाइट लगाई गई है। नागरिकों की सुविधा के लिए 121 मोबाइल शौचालय तैयार रखे गए हैं।
विसर्जन के दौरान बरतें सावधानी :
इस साल अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर, 2023 के दिन सुबह 11 बजे समुद्र में 4.56 मीटर का हाईटाइड , शाम 5.08 बजे से 0.73 मीटर की लो टाइड और रात 11.24 बजे 4.48 मीटर का हाईटाइड रहेगा।
अगस्त से अक्टूबर के दौरान मुंबई के समुद्री तट पर 'ब्लू बटन जेलिफ़िश', 'स्टिंग रे' प्रजाति की मछली रहती है। मछली काटने की घटना से निपटने के लिए चौपाटी क्षेत्र में मेडिकल रूम को तैयार रखा गया है। साथ ही एक 108 एंबुलेंस भी तैनात की गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 25 , 2023, 08:23 AM