गृहमंत्री अमित शाह ने सहपरिवार लिया  लालबाग राजा आशीर्वाद 

Sat, Sep 23 , 2023, 07:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुख्यमंत्री शिंदे और फडणवीस के सरकारी आवास पर विराजमान बप्पा का किया दर्शन 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सहपरिवार के साथ लाल बाग राजा का दर्शन किया।शनिवार को दोपहर अमित शाह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे जहा पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस,उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा सहित अन्य नेताओं ने शाह का स्वागत किया। उसके बाद बांद्रा में  मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के मंडल द्वारा स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन किया।शाह के  मंडल पर पहुंचने के बाद आशीष शेलार ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह सीधे चिंचपोकली पहुंचे जहाँ उन्होंने सहपरिवार सहित लालबाग के राजा का आशीर्वाद लिया। लालबाग के राजा का दर्शन करने के बाद गृह मंत्री शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी निवास स्थान वर्षा और  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के सरकारी आवास सागर बँगले पर विराजमान गणपति बप्पा का दर्शन कर उन का आशीर्वाद लिया इसके पहले  मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचने के बाद अमित शाह और उनकी पत्नी का स्वागत किया गया.इस अवसर पर अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े,मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, मंत्री दीपक केसरकर,सांसद मनोज कोटक सहित अन्य कई नेता मौजूद थे.गृहमंत्री शाह के मुंबई पहुंचने के पहले और उनके जाने तक दक्षिण मुंबई में पुलिस प्रशासन ने कड़ी बंदोबस्त रखा था लाल बाग के राजा के दर्शन के दौरान अमित शाह के आने के एक घंटे पहले से ही आम जनता के लिए दर्शन रोक दिया गया था.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups