भाजपा सांसद ने किया संसद का अपमान
महानगर संवाददाता
मुंबई। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान (naseem khan) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) को पत्र लिखकर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में नसीम खान ने कहा कि भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सांसद का नहीं, बल्कि लोकतंत्र के पवित्र मंदिर संसद का अपमान किया है। बिधूड़ी का बयान लोकतंत्र की परंपरा को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने सभी संसदीय परंपराओं का उल्लंघन करते हुए एक लोकसभा सदस्य के लिए गुंडों जैसी सड़क छाप का इस्तेमाल किया है। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को तत्काल उन्हें निलंबित कर देना चाहिए।
नसीम खान ने अपने पत्र में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाली बात है कि सड़क पर होने वाले झगड़े के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली भाषा अब संसद पहुंच गई है। यह न केवल संसद की स्थिति को कमजोर करता है, बल्कि आपसी सम्मान, समझ और भाईचारे के सिद्धांतों को भी खतरे में डालता है। लोकसभा अध्यक्ष को इस प्रकार की स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और न ही इसे बहाना बनाकर छोड़ना चाहिए। लोकसभा में कांग्रेस समूह के नेता अधीर रंजन चौधरी को नीरव मोदी का नाम लेने पर निलंबित कर दिया गया। जरा सी वजह से विपक्षी सांसदों को तुरंत निलंबित कर दिया जाता है। झूठे मामले में दोषी ठहराए जाने के महज 24 घंटे के अंदर लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की तत्परता दिखाई थी। अब रमेश बिधूड़ी ने सांसद दानिश अली पर धर्म के नाम पर निशाना साधते हुए उन्हें उग्रवादी कहा है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इतनी गंभीर भाषा का इस्तेमाल करने के बावजूद भाजपा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि उनके पेट में जो था, वह उनकी जुबान पर आ गया, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 23 , 2023, 07:29 AM