महानगर संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल की तरफ से डेक्कन ओडिसी ट्रेन 2.0 (Deccan Odyssey Train 2.0) नए रूप में 21 सितंबर 2023 से फिर शुरू होने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis), उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) और पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन (Girish Mahajan) की उपस्थिति में डेक्कन ओडिसी ट्रेन 2.0 का उद्घाटन समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के प्लेटफार्म नंबर 18 पर दोपहर 2 बजे किया जाएगा। उद्घाटन के बाद डेक्कन ओडिसी 2.0 में मान्यवर सीएसएमटी से ठाणे तक यात्रा करेंगे।
डेक्कन ओडिसी भारत की सबसे शानदार ट्रेनों में से एक है। डेक्कन ओडिसी, जिसे भारत की ब्लू ट्रेन के रूप में भी जाना जाता है, विशेष रूप से ट्रेन यात्रा से प्यार करने वालों को जीवन का एक अलग ही अनुभव देती है। इसमें 21 लग्जरी कोच हैं, जिनमें से 11 लग्जरी का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता है। यह भारत की सबसे महंगी ट्रेन भी है। इसमें लाउंज स्पा, फूड्स के अलावा यात्रियों को इंटरनेट, एसी, बढ़िया भोजन और काफी कुछ भी प्रदान किया जाता है। डेक्कन ओडिसी के शानदार आवास कोच भी बेहद कम्फर्टेबल हैं। क्यूरेटेड डिजाइनिंग, प्राइवेट फोन, अटैच्ड वॉशरूम, एयर-कंडीशनिंग, एक पर्सनल अटेंडेंट और काफी कुछ यहां यात्रियों की सुविधाओं में आते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 20 , 2023, 08:44 AM