मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिया निर्णय
मुंबई। गणेशोत्सव के लिए कोकण जाने वाले गणेश भक्तों के लिए शनिवार 16 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच पथकर (टोल) माफ (toll waived) करने का निर्णय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिया है। इस बारे में शुक्रवार को सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग की तरफ से शासनादेश (जीआर) जारी किया गया है। यह रियायत मुंबई-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों के टोल बूथों पर लागू होगी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कोकण जाने वाले गणेश भक्तों को टोल माफी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए थे। इस अनुसार शुक्रवार को टोल माफी से छूट देने का शासन निर्णय जारी किया गया।
टोल माफी के लिए 'गणेशोत्सव 2023, कोकण दर्शन' लिखे स्टीकर के रूप में टोल माफी पास, वाहन क्रमांक, ड्राइवर का नाम लिखा होना आवश्यक होगा। ऐसे स्टीकर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, पुलिस, संबंधित क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) के समन्वय से पुलिस स्टेशन, यातायात पुलिस चौकी और आरटीओ कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएंगे। वापसी यात्रा के लिए भी यह टोल माफी पास मान्य होगा। पुलिस और परिवहन विभाग को गणेशोत्सव के दौरान नागरिकों को पास सुविधा और इसकी उपलब्धता के बारे में सूचित करने का भी निर्देश दिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 15 , 2023, 07:10 AM