मुंबई। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कन्याकुमारी से कश्मीर (kanyakumari to kashmir) तक 4 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) पूरी कर देश को जोड़ने का काम किया है । इस भारत जोड़ो यात्रा को 7 सितंबर 2023 को एक साल पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी 7 सितंबर को राज्य भर के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा आयोजित करके इसकी पहली वर्षगांठ मनाएगी।
सात सितंबर को दोपहर 1 बजे सभी जिलों में बड़े नेता प्रेस कांफ्रेंस कर यह खुलासा करने वाले हैं कि केंद्र की मोदी सरकार ने किस तरह से लोगों को लूटा है। साल 2014 में एलपीजी गैस की कीमत 450 रुपए थी, जो पिछले 9 वर्षों में बढ़कर 1150 रुपए हो गई। वहीं लोगों की दिशा भूल करने के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर एलपीजी की कीमत में 200 रुपए की कमी कर दी गई। मोदी सरकार का यह व्यावसायिक रवैया आम आदमी को लूटने वाला है। मोदी सरकार (Modi government) ने पहले गैस के दाम 700 रुपए बढ़ाकर लोगों की जेब पर डाका डाला और अब 200 रुपये कम करके राहत देने का नाटक कर रही है। प्रेस कांफ्रेंस के बाद शाम 5 से 6 बजे तक पदयात्रा और फिर 6 से 7 बजे तक आमसभा होगी। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारियां दी गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले नागपुर में, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण नांदेड़ में, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात अहमदनगर में, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार अकोला में, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पुणे जिले में , ठाणे जिले में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, नासिक में सीडब्ल्यूसी सदस्य और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे, कोल्हापुर में विधान परिषद समूह नेता सतेज बंटी पाटिल, औरंगाबाद में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटिल, सोलापुर में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक प्रणीति शिंदे और जलगांव में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल पाटिल प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार की पोल खोलेंगे। भारत जोड़ो यात्रा सभी जिलों के ऐतिहासिक स्थलों से शुरू की जाएगी ।
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) चंद्रपुर में जनसंवाद यात्रा पर निकले। उन्होंने कहा कि देश और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, आप सभी की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए यह जनसंवाद यात्रा की शुरूआत की गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 05 , 2023, 08:28 AM