15 साल की लड़की जीका से हुई संक्रमित
मुंबई । मानसूनी बीमारी (monsoon disease) के साथ मुंबई में जीका बीमारी (zika disease) के मरीजों की संख्या मुंबई में बढ़ रही है। मुंबई में बढ़ रहे जीका मरीजों की संख्या से मनपा प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है।
बता दे कि चेंबूर के एक 79 वर्षीय व्यक्ति में 23 अगस्त को जीका वायरस (zika disease) का पता चला था। मनपा के स्वास्थय विभाग द्वारा मंगलवार 5 सितंबर को दी गई जानकारी के अनुसार कुर्ला में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की जीका से संक्रमित हुई है। मुंबई में जीका का दूसरा मामला पाया गया है मनपा के कीट नियंत्रण विभाग ने एडीज मच्छरों की उत्पत्ति के स्थानों का पता लगाने के लिए एक मिशन शुरू किया है, ऐसा मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है।कुर्ला में रहने वाली 15 साल की एक लड़की जीका वायरस से संक्रमित है मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित है जिससे परेशानी बढ़ी है।इस मरीज को 20
अगस्त से बुखार और सिरदर्द के लक्षण थे और शुरुआत में उसका इलाज एक निजी अस्पताल में किया गया । मंगलवार 5 सितंबर को प्रकृति स्थिर होने के बावजूद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बीच प्रभावित मरीज के घर और उसके आस पास के परिसर का सर्वेक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई नया संदिग्ध मरीज या बुखार का मरीज नहीं मिला है. इस बीमारी की जांच केईएम अस्पताल में की जा रही है।
जीका वायरस क्या है!
जीका वायरस रोग जीका वायरस के कारण होने वाली एक बीमारी है। यह बीमारी संक्रमित एडीज मच्छरों (mosquitoes) से फैलती है। एडीज मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया भी फैलाते हैं। हालांकि यह बीमारी वायरल है, लेकिन यह कोविड जितनी तेजी से नहीं फैलती है।
यह है जीका वायरस के लक्षण
बुखार, त्वचा पर लाल चकत्ते, आंखों में जलन, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, बेचैनी और सिरदर्द
नागरिक रहें सावधान!
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 05 , 2023, 07:57 AM