महिला बचत गट वसूलेंगी बिल
मुंबई। पानी का 975 करोड़ रुपए बिल (Rs 975 crore bill) मुंबई के लोगों पर बकाया बना हुआ है। पानी का बिल भर नहीं रहे है और मनपा कर्मचारी भी बकाया बिल वसूलने में असफल साबित हो रहे हैं। मनपा ने बकाया बिल (outstanding bills) वसूलने के लिए गांधीगिरी कर बिल वसूलने का निर्णय लिया है। झोपड़पट्टियों से बकाया पानी का बिल वसूलने के लिए मनपा ने महिला बचत गटों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। महिलाएं लोगों से पानी का बकाया बिल भरने के लिए अनुरोध करेंगी। इसकी शुरुआत एम ईस्ट वॉर्ड से होगी। मनपा को उम्मीद है कि इस प्रयोग से पानी का बकायेदारों से बिल वसूलने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुंबईकरों पर मनपा का मार्च 2016 से अब तक पानी का 975 करोड़ रुपये बकाया बिल बना हुआ है। मनपा अब इस बकाया बिल वसूलने के लिए महिला बचत गट का उपयोग करने का निर्णय लिया है। मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसकी शुरुआत एम पूर्व वॉर्ड के गोवंडी, मानखुर्द , शिवाजी नगर इलाके से किया जाएगा। मनपा यह एक प्रयोग के रूप में बकाया बिल वसूलने के लिए कर रही है। मुंबई की लगभग 60 प्रतिशत आबादी झोपड़पट्टी में रहती है। पिछले पांच सालों में दो लाख से ज्यादा मुंबईकरों ने अपने पानी के बिल का भुगतान समय पर नहीं किया है। इसमें झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोगो का प्रमाण अधिक है। समय पर बिल का भुगतान नहीं करने पर हर माह भुगतान राशि का दो प्रतिशत शुल्क लिया जाता है। इस अतिरिक्त राशि से मनपा ने पानी कनेक्शन धारकों को विशेष छूट देने तथा बकाया राशि की वसूली करने तथा जल बिल का समय पर भुगतान करने के लिए 2020 से अभय योजना शुरू की। लेकिन इस योजना का भी ज्यादा लाभ मनपा को नहीं मिला।
मनपा एम पूर्व की सहायक आयुक्त अल्का ससाने (Alka Sasane) ने कहा कि मुंबई बकाया पानी बिल की वसूली के लिए अलग-अलग विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। महिला बचत गटों से बिल वसूली उसी योजना का हिस्सा है। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गयी है और इस संबंध में कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। गोवंडी, मानखुर्द और शिवाजी नगर में यह प्रयोग शुरू किया जाएगा इस इलाके में बड़ी झोपड़ पट्टी है। एक से दो महिला स्वयं सहायता समूहों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जल कर वसूली के प्रयोग की सफलता के बाद मनपा के अन्य वॉर्ड में इसे लागू किया जाएगा।
महिला बचत गट पानी बिल कैसे वसूल करेगी ?
- बचत गट की महिलाओं को पानी के बकाया बिल, पता आदि की जानकारी दी जाएगी।
- बकाया वसूली के लिए महिलाओं को पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन या बिल रसीद बुक दी जाएगी।
- बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर जल कनेक्शन धारक से राशि भुगतान करने का अनुरोध किया जायेगा।
- साथ ही पानी की लाइनें काटने या भुगतान न होने से क्या हो सकता है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
- पानी का बिल भरने के लिए मोबाइल ऐप, पोर्टल आदि विकल्पों की भी जानकारी दी जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 02 , 2023, 07:16 AM