भांडुप- नाहुर रेलवे स्टेशन परिसर में मिलेगी मुक्ति

Sat, Sep 02 , 2023, 05:52 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा ने 40 साल पुराने 64 निर्माण को तोड़ा
मुंबई :
 भांडुप (bhandup) और नाहुर रेलवे स्टेशनों (Nahur Railway Stations) तक पहुंचने के लिए नागरिकों को अब ट्रैफिक की समस्या (traffic problem)का सामना नहीं करना पड़ेगा। मनपा  ने इस समस्या के समाधान के लिए भांडुप भट्टीपाड़ा जंक्शन के आसपास 64 निर्माणों को जमींदोज कर  दिया है। यह निर्माण सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे थे। मनपा ने भट्टीपाड़ा जंक्शन पर खोत मार्ग, गांव देवी मार्ग, जंगल मंगल मार्ग में  बाधा बन रहे थे जिससे इस परिसर में ट्रैफिक की समस्या हो रही थी।  मनपा ने इसी के चलते निर्माण को तोड़ दिया। इन निर्माण में ज्यादातर निर्माण 40 साल पुराने थे। मनपा जोन 6 के उपायुक्त देवीदास क्षीरसागर ने कहा कि भट्टीपाड़ा जंक्शन पर संकरी सड़क भारी ट्रैफिक जाम का कारण बन रही थी। इस चौक के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए यहां तोड़क कार्रवाई की गई है।  इस कार्रवाई के लिए मनपा ने एक  पोकलेन, 3 जेसीबी, 6 डंपर और  10 मनपा अधिकारी सहित  49 कर्मचारी तैनात किए थे। भांडुप पुलिस की ओर से पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई  थी। भट्टीपाड़ा जंक्शन चौक के चौड़ीकरण से टेंभीपाडा, गांवदेवी, एंथोनी चर्च, छत्रपति शिवाजी महाराज तालाब के निवासियों को राहत मिलेगी। इस कार्रवाई से ब्रिम्सटोवाड परियोजना के तहत गांवदेवी नाला के चौड़ीकरण का भी रास्ता साफ हो गया है। नाला चौड़ा करने में बाधा  बन रहे पेड़ों की छंटाई भी उचित अनुमति से की गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups