मनपा आयुक्त  के एकतरफा कामकाज को लेकर कांग्रेस आक्रामक

Tue, Aug 29 , 2023, 09:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पूर्व नगरसेवकों ने की  विजय वडेट्टीवार से मुलाकात
मनपा में कार्यालय से देने की लगाएंगे गुहार
मुंबई।
कांग्रेस  अब आक्रामक रुख अपनाते हुए मनपा आयुक्त पर आरोप लगाया है कि मनपा  आयुक्त इकबाल सिंह चहल मनपा  में पक्षपातपूर्ण और एकतरफा प्रशासन काम काज कर रहे है किसी एक पक्ष विशेष के लिए काम करने का आरोप लगाया है  । कांग्रेस सभी पूर्व नगरसेवकों ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार से मुलाकात कर विकास निधि देने में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। पूर्व नगरसेवको  ने जन समस्या सुनने और लोगो को सुविधा मुहैया कराने के लिए मनपा में कांग्रेस पार्टी को  जगह देने की मांग की है

मुंबई। मनपा में  पिछले डेढ़ साल से प्रशासक का राज चल रहा है. पूर्व कांग्रेस नगरसेवको ने विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार से शिकायत की कि मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) मनमाने ढंग से काम काज कर  रहे हैं  आयुक्त  भाजपा मंत्रियों के सामने घुटने टेक दिए हैं । मंगलवार को आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय में सभी पूर्व कांग्रेस नगरसेवकों ने वडेट्टीवार के साथ  लोगों को लेकर  चर्चा की । इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) के साथ मनपा  में पूर्व विपक्ष नेता रवि राजा पूर्व नगरसेवक आसिफ जकारिया सहित भारी संख्या में पूर्व नगरसेवक   उपस्थित थे।
नगरसेवकों  ने शिकायत की है कि प्रशासक के द्वारा बेहद गोपनीय तरीके से प्रस्तावों को मंजूरी दी जा रही है, कई कार्यों में लागत वृद्धि के प्रस्ताव धड़ल्ले से दिए जा रहे हैं, जबकि कई काम ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को दिए जा रहे हैं। इतना ही  जब से पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने मनपा मुख्यालय में कार्यालय शुरू किया है भाजपा के पूर्व नगरसेवको  को उनका  कार्यालय मिल गया है ऐसा दिखाई दे रहा है। पूर्व नगरसेवकों ने यह भी शिकायत की है कि मनपा  की विकास निधि को बड़े पैमाने पर भाजपा विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में दिया जा रहा है। रवि राजा ने कहा कि भाजपा के नगरसेवकों को ही  विकास निधि दी जा रही है।  इस दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि मनपा प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन कर काम किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बैठक है और अगली  बैठक में दिशा तय की जाएगी कि इसका किस तरह विरोध  किया जाए। उन्होंने बताया की मनपा आयुक्त के खिलाफ जरूरत पड़ने पर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups