पुलिस ने लिया हिरासत में
मुंबई। मंगलवार को मंत्रालय में परियोजना प्रभावित किसानों का आक्रोश देखने को मिला। विदर्भ की अपर वर्धा बांध परियोजना के प्रभावित किसानों ने मंत्रालय में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया। इनमें से चार से पांच किसान मंत्रालय में लगी सुरक्षा जाली पर कूद गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किसानों को जाली से नीचे उतारा। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले कुछ किसानों को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन (Marine Drive Police Station) भेज दिया। इस प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि मैंने किसानों को यहां बुलाया था। उनकी मंत्री दादा भुसे के साथ बैठक हुई है। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि 15 दिन में उनकी समस्याओं की समीक्षा कर समाधान निकाला जाएगा। किसानों का कहना है कि अपर वर्धा परियोजना में उनकी जमीन चली गई, लेकिन उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। किसान पिछले 103 दिनों से इसे लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 29 , 2023, 09:23 AM