मुंबई मनपा को ट्विन टनेल संकल्पना के उपयोग का निर्देश
वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे को जोड़ने पर चर्चा
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय के वार रूम में राज्य की 10 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में शुरू विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, मेट्रो सहित सिंचाई परियोजनाओं को तत्काल और नियत समय में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए उन्नत तकनीक पर आधारित ट्विन टनेल की नई अवधारणा का उपयोग करने के लिए मुंबई महापालिका को सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिए।
बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मुख्य सचिव मनोज सौनिक सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव उपस्थित थे। बैठक में प्रमुख रूप से मुंबई, पुणे और नागपुर मेट्रो, सिंचाई परियोजना, समृद्धि महामार्ग के आसपास इकोनॉमिक जोन परियोजना की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने मुंबई मनपा को निर्देश दिया कि जहां पर ट्रैफिक जाम अधिक होता है, वहां ग्रेड सेपरेटर लगाकर नागरिकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाई जाए। ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुंबई मनपा को नए कॉन्सेप्ट ट्विन टनल के इस्तेमाल को लेकर सर्वे करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के मामले पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुंबई मेट्रो लाइन 4, 4ए और 11 के लिए मोगरपाड़ा में डिपो के लिए भूमि अधिग्रहण विषय पर समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने मुंबई मनपा आयुक्त को मीठी नदी विकास एवं प्रदूषण नियंत्रण परियोजना को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ठाणे भिवंडी कल्याण से मुंबई मेट्रो 5 रूट के लिए कशेली में भूमि अधिग्रहण की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने दक्षिण मुंबई क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़कों, फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने और सड़कों और चौराहों को साफ और सुंदर रखने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। समृद्धि हाईवे के किनारे इकोनॉमिक जोन बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने लोअर पैनगंगा परियोजना (Lower Panganga Project) के क्रियान्वयन के संबंध में जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 29 , 2023, 09:19 AM