अब जब्त प्लास्टिक का ऑक्शन कर टेबल, बेंच, कुर्सी बनाने की तैयारी
मुंबई : सड़कों पर गढ्ढे भरने के लिए मनपा प्रशासन हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है। इसके बावजूद हर साल सड़कों पर हजारों गड्ढे बने रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मनपा ने मुंबई की सड़कों को प्लास्टिक के कचरे (plastic waste) से बनाने की योजना बनाई थी। मनपा ने वर्ष 2019 में सर्कुलर निकाल कर कहा था कि प्लास्टिक का इस्तेमाल मुंबई में सड़क बनाने पर किया जाएगा। लेकिन पिछले 4 साल में यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपप्योग करने वालो के खिलाफ कार्रवाई कर एक साल के भीतर 5000 किलो से अधिक प्लास्टिक जब्त किया गया है। मनपा ने सर्कुलर निकाल कर कहा था कि जब्त प्लास्टिक का इस्तेमाल अस्फाल्ट की बनी सड़कों में किया जाएगा। मनपा अब जब्त प्लास्टिक का का ऑक्शन करने की योजना बना रही है। साथ ही प्लास्टिक का दोबारा प्रोसेस करके बेंच, पेंसिल बैंक, पेन आदि बनाए जाएंगे।
मुंबई में वर्ष 2005 में आई भीषण बाढ़ का कारण प्लास्टिक का इस्तेमाल भी माना गया था। क्योंकि नागरिकों द्वारा फेंके गए प्लास्टिक की वजह से गटर, नालियां , नाले भर गए थे जिससे पानी निकासी नहीं हो सकी और भारी बारिश की वजह से मुंबई में बाढ़ आ गई थी। तब नगरसेवकों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की थी कि प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोका जाए और प्लास्टिक का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाना चाहिए। इससे प्लास्टिक के प्रोसेस की भी समस्या खत्म हो जाएगी। मनपा ने वर्ष 2019 में जब्त व कचरे में फेंके गए प्लास्टिक का इस्तेमाल सड़क बनाने पर करने का निर्णय लिया। इसके लिए बाकायदा सर्कुलर निकला गया। लेकिन यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। वर्ष 2020 में तत्कालीन मनपा आयुक्त प्रवीण परदेशी ने भी कहा था कि प्लास्टिक की पाबंदी के बाद मनपा द्वारा दुकानों और बाजारों में कार्रवाई के बाद जमा हुए प्लास्टिक का उपयोग मुंबई में मजबूत और टिकाऊ सड़क निर्माण के लिए करेगी। परदेशी ने जनवरी 2020 में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे तय करें कि मुंबई में बनने वाली सड़कों के रोड मटीरियल में 5 से 10 प्रतिशत प्लास्टिक का उपयोग किया जाए। सड़कों का टेंडर निकालते समय यह शर्त अनिवार्य किया जाए। सड़क निर्माण के लिए मनपा प्रत्येक विभाग में प्लास्टिक रिसाइकलिंग सेंटर शुरू किया जाए। सड़कों के मटीरियल में कैरीबैग, स्नैक्स पैकेट, दूध की थैली, डिटर्जेंट और कॉस्मेटिक, बोतल-थैलियों आदि वस्तुओं का उपयोग किया जाए।
मुंबई में वर्ष 2018 से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन है। वर्ष 2020 में आए कोरोना संकट के कारण प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई रोक दी गई थी। फिर 1 जुलाई 2022 से मुंबई में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू किया था। 31 जुलाई 2023 यानी 13 महीने में मनपा ने 5285 किलो प्लास्टिक जब्त किया था। अब 21 अगस्त से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
मनपा पूर्व विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने कहा की मनपा योजना बनाती है, उसका प्रारूप तय करती है, लेकिन उसे लागू करने में असफल साबित होती है। क्योंकि उन्हें जनहित के फायदे का कार्य ही नहीं करना है। मनपा में आने वाले अधिकारी मनपा को सिर्फ एक प्रयोगशाला के रूप में काम करते है और अपना फायदा देखते है
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 29 , 2023, 08:21 AM