मनपा पर लहरेगा  भाजपा का झंडा : राजहंस 

Tue, Aug 29 , 2023, 08:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हिंदी भाषियों को मिलेगा उचित स्थान
मुंबई।
भाजपा विधानपरिषद सदस्य राजहंस सिंह (Rajhans Singh) हमारा महानगर की 18 वी वर्षगांठ पर कार्यालय आकर हमारा महानगर परिवार को शुभेच्छा दी। राजहंस सिंह से  इस दौरान  मुंबई सहित राज्य की राजनीति पर संक्षिप्त वार्तालाप की गई जिसका उन्होंने सभी विषयों पर अपनी बेबाकी से जवाब दिया ।

मनपा चुनाव को लेकर भाजपा की क्या तैयारी है
भाजपा चुनाव को लेकर 24 घंटे और 365 दिन अलर्ट मोड़ पर रहती है। क्योंकि एक ऐसी पार्टी है जो कि हर समय अपने कार्यक्रातो के बीच रहती है।उनकी सेवा करने में जुटी रहती है जिससे हमे चुनाव में जाने के लिए कोई अलग से विशेष तैयारी नही करनी पड़ती।हम हर समय अलर्ट मोड़ और चुनाव की चिंता किए बिना लोगो की सेवा करने में लगे रहते है ।आपने देखा होगा हमारे प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 1 मिनट कभी सैर सपाटा करते दिखाई देते है क्या। हर समय उनके मन में लोगो कि किस तरह सेवा करूं यही कार्यक्रम रहता है।अब हम उनके सिपाही है हम भी हर समय जनता के बीच उनकी सवा करने में जुटे रहते है इसके लिए चुनाव कब होगा यह हमारे लिए कोई मायने नहीं है हम हर समय चुनाव के मोड़ में रहते है।

मनपा चुनाव को लेकर क्या तैयारी चल रही है
मनपा चुनाव को लेकर भी हमारी तैयारी पूरी है ।जो 25 साल मुंबई की जनता को लूटा है वही चुनाव से भाग रही है और कही न कही से अडंगा डाल रही है।अब मामला सुप्रीम कोर्ट मे वार्डो के संख्या बढ़ाने से लंबित पड़ा है।जिसके जिम्मेदार उद्धव की शिवसेना है।जबकि हाईकोर्ट ने उनके निर्णय को ठुकरा दिया है फिर भी सुप्रीम कोर्ट जाकर चुनाव कराने में अड़ंगा बने हुए है। हमने तो पिछले चुनाव में ही उनको पटखनी दे दी थी ।हमने अपना धर्म निभाया और उद्धव को सत्ता दे दी।लेकिन उद्धव ठाकरे इसे भी भूल गए। जिसका फल उन्हे मिल रहा है।
आगामी मनपा चुनाव में भाजपा की क्या स्थिति रहेगी। मुंबई महानगर पालिका पर इस बार भाजपा का झंडा लहराएगा इसमें कोई दो राय नहीं है।हम 150 से अधिक सीट जीतेंगे।हमारे साथ अब हिंदुत्ववादी शिवसेना और मजबूत राकांपा का भी साथ है। भाजपा का मनपा पर इस बार महापौर बनना तय है इसमें कोई शंका और आशंका की बात नहीं है। भाजपा के साथ हिंदी भाषी खासकर उत्तरभारियो का झुकाव तेजी से मिला है लेकिन उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए नही मिलता दिखाई दे रहा है ।

भाजपा के साथ इस समय सभी जाति धर्म और प्रांत के लोगो का झुकाव बढ़ा है । जिसमे हम उत्तरभार्तीय और हिंदी भाषी भी आते है ।हमारी पार्टी का नारा है सबका साथ सबका विकास और  सबका विश्वास इसी के साथ हम काम करते है। रही बात उत्तर भारतीय या हिन्दी भाषी का तो भाजपा जैसा सम्मान कोई नही दे पाएगा। भाजपा ने पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री दिया। विधान परिषद सदस्य दिया।भाजपा ने पहली बार तो पिछली सरकार में उत्तर भारतीय समाज को सम्मान दिया और उत्रभर्तीय संघ के अध्यक्ष जो आज हमारे बीच नहीं है स्वर्गीय आर एन सिंह को विधानपरिषद में भेजा यह उत्तर भारतीयों के लिएं बड़ा सम्मान था।हमारा सीना गदगद हो जाता था जब हमारे उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष बाबू आर एन सिंह को विधानपरिषद में देखते थे। अब मुझे भाजपा ने लायक समझा और मुझे विधान परिषद में भेजा। हिंदी भाषी ही मंगल प्रभात लोढ़ा जी है उन्हे कैबिनेट मंत्री बनाया है।कांग्रेस के शासन काल में कब कोई कैबिनेट मंत्री बन पाया है। इस  बार मनपा  चुनाव में भी  हिंदी भाषी का सम्मान के साथ उन्हे टिकट  देने का काम भाजपा करेगी और फिर हमारी जवाबदारी बढ़ेगी कि पूरे जोश और भारी संख्या में हमारे नगरसेवक चुने जाए जिससे मनपा पर भाजपा का झंडा लहरे ।यह भी बताता हू कि भाजपा कभी  जाति धर्म और व्यक्ति विशेष  विशेष को देख कर टिकट नहीं देती है। भाजपा उन्ही लोगो को टिकट देती है जो जनता की सेवा करने में सदैव तत्पर और जनता  के बीच जुड़े रहते है। रही बात है कांग्रेस की तो वह उत्तरभार्तियो को पहले से ही शिवसेना अथवा मनसे के हाथो पिटवाती थीं जिससे उत्तर भारतीय डर कर कांग्रेस को वोट दे। भाजपा कभी डराने का काम  नहीं  करती। हमारा काम है सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वास के साथ सभी की सेवा करने का है।

फेरीवालों के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है उन्हे पिछले 9 सालो में उनके रोजगार का मूल अधिकार लाइसेंस नहीं मिल पाया
भाजपा की मनपा में सरकार आने के एक माह के भीतर इसका पूरी तरह निर्णय हो जाएगा आप की जानकारी के लिए बता दूं अभी भी इस पर हमारी  राज्य की सरकार पूरी तरह काम कर रही है हो सकता है चुनाव के पहले ही गरीब  फेरीवालों को लाइसेंस मिल जाए।हमारी सरकार कोरोना में रोजगार खोए गेरीवालो को अपने पैर पर खड़ा होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 10 हजार रूपया का बैंक से कर्ज दिलाया गया है उसे 20 हजार और 50 हजार भी कर्ज दिया जाएगा वह भी नाम मात्र के ब्याज पर जिससे फेरीवाले खुद के पैर पर खड़े हो जाए।

आपको भाजपा मुंबई अध्यक्ष ने एक जिम्मेदारी दी थीं उत्तर भारतीयों को जोड़ने के लिए चौपाल कराने की आज बंद  हुई है क्या हुआ
चौपाल का कार्यक्रम बंद नही हुआ है। भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने शिव जलाभिषेक और श्रावण  मास में दुग्ध भिषेक कार्यक्रम चल रहा है। चौपाल का 854  कार्यकर्म हो चुका है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 1 हजार कार्यक्रम करने का निर्देश दिया था और कार्यक्रम आगे होगा।चौपाल का समापन भी फडणवीस जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्यनाथ के हाथो समापन कार्यक्रम कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब भी समय निश्चित करेंगे मुंबई में एक भव्य और सफल कार्यक्रम किया जाएगा।

आप के साथ अब तीन पार्टियां आ गई है मनपा में कैसे सीटो का बटवारा होगा
शिवसेना हमारी पहले से ही सहयोगी पार्टी रही है।बाला साहेब ठाकरे के विचारो को लेकर एकनाथ शिंदे जी हमारे साथ आए है और यही ओरिजनल शिवसेना है ।पिछले मनपा चुनाव में ही हमारा गठबंधन शिवसेना से टूट गया था । रही बात है उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के आने से तो और बल मिला है उन्होंने अपनी विचार धारा बदल कर विकास को लेकर हमारे साथ आए है जिससे जनता को अच्छा फायदा मिलेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups