कल से एक सप्ताह समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें

Mon, Aug 28 , 2023, 09:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पांच मीटर से अधिक  होंगी ऊंची
मुंबई।
अगस्त के आखिरी सप्ताह के आखिरी दो दिन से सितंबर के पहले सप्ताह तक लगातार पांच दिन समुद्र में  ऊँची लहर (high waves) उठेगी।समुद्र में साढ़े चार से पांच मीटर तक ऊंची लहरें होंगी इस दौरान भरी बारिश होती है तो जलजमाव होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इस मानसून का यह  सबसे बड़ा ज्वार होगा।
.
मनपा प्रशासन ने इस  मानसून सीजन में समुद्र में होने वाले हाई टाइड (high tide) की जानकारी पहले ही दे दी थी इस मानसून में  30 अगस्त से शनिवार 3 सितंबर तक प्रतिदिन समुद्र में ऊंची लहरे उठेगी . इस दौरान शहर में भरी बारिश होती है तो जलजमाव (Water logging) की स्थिति पैदा होने का डर बना रहता है।  मनपा इसके लिए पहले से ही सावधानी बरतने लगती है।  समुद्र में हाईटाईड के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर  लिए जाते है।  मुंबई चारों ओर से समुद्र से घिरी है।  भारी बारिश के समय समुद्र में जाने वाले पानी के रास्ते को भी बंद कर दिया जाता है जिससे शहर में पानी  भरने की और संभावना बढ़ जाती है। मनपा इसी के चलते इस समय अधिक सावधान हो जाती है। समुद्र में उठने वाली लहरें साढ़े चार मीटर से अधिक ऊँची होंगी। 

इस दिन होगा हाईटाइड

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups