वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में सबसे आगे
मुंबई। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 1,18,422 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित कर महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में भी महाराष्ट्र विदेशी निवेश में शीर्ष पर बना हुआ है।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी देते हुए इसे महाराष्ट्र के लिए खुशी की खबर बताया। फडणवीस ने ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने अप्रैल से जून 2023 की अवधि के जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 36,634 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश आया है।
दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाले दिल्ली, कर्नाटक और तेलगांना के एकत्रित निवेश की तुलना में महाराष्ट्र का एफडीआई अधिक है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में राज्य में एक मजबूत सरकार सफलतापूर्वक चल रही है और निवेशक महाराष्ट्र को पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि वर्ष 2022-23 में राज्य में 1 लाख 18 हजार 422 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश हुआ था। इससे महाराष्ट्र ने एफडीआई में गुजरात और कर्नाटक को पीछे धकेल दिया था। वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में राज्य में चार हजार करोड़ रुपए का विदेशी निवेश बढ़ा है। राज्य में सर्विस सेक्टर, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साफ्टवेयर, हाईवेयर, दूरसंचार, दवा निर्माण, रसायन और निर्माण क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश बढ़ा है। पिछले साल अमेरिका, जापान, मॉरीशस, नीदरलैंड, यूएई, सिंगापुर में सबसे अधिक निवेश किया था।
पहली तिमाही में विभिन्न राज्यों में हुआ विदेशी निवेश (करोड़ रुपए में)
महाराष्ट्र: 36,634
कर्नाटक: 12,046
गुजरात: 5,993
दिल्ली:15,358
तमिलनाडु: 5,181
हरियाणा: 4,056
तेलंगाना: 6,829
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 28 , 2023, 09:17 AM