मकरंद नार्वेकर ने मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर और आदित्य ठाकरे ने वर्ली में न बनाने का निर्देश
मुंबई। सड़क पर फैले कचरे की समस्या को निपटाने के लिए मनपा ने भूमिगत कचरा पेटी (underground trash can) बनाने का निर्णय लिया। मनपा के इस निर्णय का स्थानीय नेता विरोध करने लगे है । कोलाबा में भूमिगत कचरा पेटी का प्रयोग किया गया अब कोलाबा से ही पूर्व नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने भूमिगत कचरा पेटी बनाए जाने का विरोध किया है। वर्ली से विधायक और उद्धव ठाकरे की शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray)। ने मनपा अधिकारियो को साफ निर्देश दिया है कि उनके विधानसभा में एक भी कचरा पेटी नही बनाई जाए और भूमिगत कचरा पेटी का विचार भी नही किया जाए।
बता दे कि मनपा ने सड़क पर फैले कचरा की समस्या का निपटान करने के लिए भूमिगत कचरा पेटी बनाने का निर्णय लिया। मनपा ने कोलाबा सहित दक्षिण मुंबई के डी वार्ड और कालबादेवी में प्रयोग के तौर पर बनाया गया । मनपा घन कचरा विभाग की उपायुक्त चंदा जाधव ने मनपा अस्पतालो में 15 भूमिगत कचरा पेटी बनाने का निर्णय लिया जिसका निविदा प्रक्रिया भी की गई।इसी तरह चंदा जाधव ने पूर्व उपनगर में और 12 जगहों पर भूमिगत कचरा पेटी बनाने को लेकर जगह खोजने की जानकारी देते हुए पूर्व उपनगर में भूमिगत कचरा पेटी बनाने की तैयारी दिखाई है।मनपा के इस निर्णय का अब राजनेता ही विरोध करने लगे है।नेताओं का आरोप है कि भूमिगत कचरा पेटी में डाला गया कचरा समय पर निकाला नही जाता और उससे और दुर्गंध फैल रही है और बीमारी भी फैलाने का आरोप लगाया।मकरंद नार्वेकर ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर भूमिगत कचरा पेटी का ऑडिट करने की मांग रखी है उनका आरोप है कि कचरा समय पर नही निकाले जाने से दुर्गंध तो फैल ही रही है बीमारी का प्रकोप भी तेजी से फैल रहा है।उद्धव शिवसेना के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने मनपा अधिकारियो को साफ शब्दों में निर्देश दिया कि भूमिगत कचरा पेटी का उनके विधानसभा वर्ली में प्रयोग नही किया जाए।भूमिगत कचरा पेटी से समय पर कचरा नहीं निकाला जा रहा है जो कि बीमारी की दावत दे रही है। मनपा के अधिकारी भी मान रहे है कि भूमिगत कचरा पेटी से कचरा गाड़ी में डालते समय बड़ी मात्रा में सड़क पर कचरा गिर रहा है। भूमिगत कचरा पेटी से समय पर कचरा न निकाला जाना और उसकी साफ सफाई न हों पाना बड़ी समस्या है। भूमिगत कचरा पेटी को लेकर समस्या बन गई है।भूमिगत कचरा पेटी में गिला कचरा और सूखा कचरा अलग कर रखना भी समस्या है।इसके लिए विचार करने की जरूरत मकरंद नार्वेकर (Makarand Narvekar) ने कही।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 27 , 2023, 08:24 AM