जापानी सहयोग से पूरा होगा वर्सोवा-विरार समुद्री लिंक

Thu, Aug 24 , 2023, 07:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देवेंद्र फडणवीस ने की जापान के वित्‍त मंत्री से मुलाकात
मुंबई। 
पांच दिवसीय जापान दौरे पर गए उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को जापान के वित्त, व्यापार और उद्योग मंत्री यासुतोशी निशिमुरा से मुलाकात की। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, मेट्रो 3 परियोजनाओं की दिक्कत दूर करने के लिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री का आभार माना और वर्सोवा-विरार सी लिंक (Versova-Virar Sea Link) के लिए सभी सहयोग का आश्वासन दिया। फडणवीस की जापान यात्रा का गुरुवार को चौथा दिन है। इस अवसर पर जापान के वित्त, व्यापार और उद्योग मंत्री यासुतोशी निशिमुरा ने कहा कि जापान जी-7 का नेतृत्व कर रहा है और भारत जी-20 का नेतृत्व कर रहा है, इसलिए ये दोनों देश वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। जापानी सरकार लगातार नए शोध को बढ़ावा दे रही है और एमएसएमई को सहयोग दे रही है। उन्होंने वर्सोवा-विरार समुद्री लिंक के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र उद्योगों का पावर हाउस है। लगभग 750 जापानी कंपनियां महाराष्ट्र में हैं। अब महाराष्ट्र में सिंगल विंडो अनुमति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुलेट ट्रेन को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और काम काफी तेजी से चल रहा है।फडणवीस ने निशिमुरा को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। मेट्रो-3 के सभी लंबित मुद्दे अब साफ हो गए हैं और इसका काम भी अंतिम चरण में है। वर्सोवा-विरार सी लिंक परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है और राज्य सरकार ने बंदरगाह कनेक्टिविटी को सुविधाजनक बनाने पर भी अधिक ध्यान केंद्रित किया है।
उपमुख्यमंत्री ने इशिकावा के उपराज्यपाल अतुको निशिगाकी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुपा औद्योगिक पार्क में निवेश करने का अनुरोध किया और जापानी निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ महाराष्‍ट्र आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि हम 2024 की शुरुआत में महाराष्ट्र आएंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में निवेश के अवसरों पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र से एक टीम इशिकावा भेजी जाएगी। इसके अलावा फडणवीस ने मित्सुबिशी के उपाध्यक्ष हिसाहिरो निशिमोटो से भी मुलाकात की। मित्सुबिशी ने तलेगांव में निवेश किया है और पहला चरण दिसंबर 2023 से शुरू होगा। महाराष्ट्र सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारी निवेश आकर्षित करने का इच्छुक है और मित्सुबिशी भी इस क्षेत्र में काम कर रही है। मित्सुबिशी ने महाराष्ट्र में और विस्तार का समर्थन किया है। मित्सुबिशी की ओर से यह भी कहा गया कि वे पुणे में सॉफ्टवेयर सेक्टर में और निवेश करेंगे। इसके अलावा उपमुख्‍यमंत्री ने एनटीटी डेटा के उपाध्‍यक्ष हिदेएकी ओझाकी, जायका के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष नाकाझावा केईचिरो से भी मुलाकात की।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups