गणपति बप्पा के आगमन और जाने वाले रास्ते  को करे गड्ढा मुक्त

Thu, Aug 24 , 2023, 07:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने अधिकारियों को दिया निर्देश
मुंबई :
गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की तैयारी में मनपा  प्रशासन जुट गया है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त  पी वेलरासू (P Velarasu) ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गणेश मूर्ति के आगमन और  विसर्जन वाले रास्ते को गढ्ढा मुक्त (Pothole free road) करने का निर्देश दिया।  मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने  सड़क विभाग के अधियकारियो को निर्देश दिया की गणपति बप्पा के आगमन के पूर्व सभी सड़को को गढ्ढा मुक्त बनाए। मुंबई में 19 से 28 सितंबर 2023 तक श्री गणेशोत्सव का त्यौहार  मनाया जाएगा। बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर हुए गड्ढों को भरने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। वेलरासू ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गणेशोत्सव के दौरान सड़कों पर गड्ढे न हों, यह विभाग स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय  है कि पिछले दिनों गणेश मंडल के समन्वय समिति ने भी सड़को पर बने गढ्ढो को लेकर चिंता जताई थी। मनपा  और पुलिस प्रशासन द्वारा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को अनुमति दी जा रही है ।मुंबई में लगभग 20 हजार से अधिक सार्वजनिक गणेश मंडल है जिसमे अभी तक 2 हजार मंडलो ने मंडप बनाने की अनुमति ली है। गणेशोत्सव मंडलों को दी गई अनुमति के अनुसार सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी गणेश मूर्ति के आगमन एवं विसर्जन के मार्ग का खाका तैयार करें एवं समीक्षा करें की इन सड़को पर गढ्ढे नहीं है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने निर्देश दिया है की ऐसी सड़कों को अच्छी हालत में रखने की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त की होगी। मैस्टिक डामर का उपयोग सड़कों पर गड्ढों को भरने के लिए किया जाता है। कुछ स्थानों पर गड्ढे भरने के बाद यदि यह पता चले कि टीले जैसी स्थिति बन गई है तो उसे मिलिंग द्वारा समतल कर देना चाहिए। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups