ग्रांट रोड से फ्री वे एलीवेटेड रोड टेंडर को रद्द करने का  मनपा ने रखा प्रस्ताव

Thu, Aug 24 , 2023, 07:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दोबारा टेंडर कराने की तैयारी
मुंबई।
पश्चिम को पूर्व से जोड़ने के लिए ग्रांट रोड (Grant Road) से ऑरेंज गेट फ्री वे तक बनाए जाने वाले एलीवेटेड ब्रिज (elevated bridge) का टेंडर रद्द करने का प्रस्ताव मनपा प्रशासन ने किया है। मनपा ने इस एलीवेटेड ब्रिज बनाने के लिए। 638 करोड़ का ठेका दिया था। मनपा ने तकनीकी कारण बताते हुए इस टेंडर को रद्द करने का निर्णय लिया मनपा ने लिया है। मनपा का कहना है कि एलीवेटेड ब्रिज बनाने के लिए दोबारा टेंडर किया जाएगा।
बता दे कि मनपा ने फरवरी 2023 में ग्रांट रोड से एलोगेट फ्री वे तक एलीवेटेड ब्रिज बनाने का निर्णय लिया था। मनपा प्रशासन द्वारा निकाले गए टेंडर में 638 करोड़ का ठेका (638 crore contract) एलीवेटेड ब्रिज बनाने का दिया गया था। एलीवेटेड ब्रिज बनाने को लेकर निकाले गए टेंडर की प्री बीड मीटिंग में ठेकेदार द्वारा दिए सुझाव में काफी खामियां होने की जानकारी सामने आई है। मनपा ने दक्षिण मुंबई के मुख्य भाग मुंबई सेंट्रल को पूर्व की ओर जोड़ने के लिए ओर लोगों को पश्चिम से पूर्व की ओर जाने के लिए यह नया सड़क मार्ग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। एलीवेटेड ब्रिज बनने के बाद ग्रांट रोड़, नाना चौक, नेपीएसी रोड, ताड़देव, मुंबई सेंट्रल, हैंकाक ब्रिज , रामचंद्र भट्टमार्ग जेजे फ्लाई ओहर, मोहम्मद अली रोड , को जोड़कर एलो गेट फ्री वे को जोड़ा जाना था जिससे लोग फ्री वे से पूर्व उपनगर की ओर आसानी से जा सकेंगे।मनपा अधिकारियो का कहना है कि यूटीलिटी में बड़े पैमाने पर बदलाव करना पड़ेगा। एलीवेटेड ब्रिज बनाने के लिए पीलर डालने के दौरान बेस्ट केबल लाइन  सहित सीवर लाइन और जमीन के नीचे बनी स्ट्रॉम वाटर ड्रेन की लाइन में बड़ा बदलाव करना होगा जिसके चलते ठेकेदारों द्वारा प्री बीड में दिए गए सुझाव से खर्च बढ़ने की संभावना वयक्त की जा रही है। मनपा का कहना है कि इतने बदलाव के बाद ब्रिज बनाने की लागत बहोत बढ़ जाती जिसके चलते मनपा ने टेंडर को रद्द कर दोबारा टेंडर निकालने की जानकारी दी है। मनपा द्वारा पहले दिए गए टेंडर में 36 महीने में ब्रिज का काम पूरा होना था अब दोबारा टेंडर प्रक्रिया (tender process) होने से ब्रिज के निर्माण में और समय लगेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups