गणेश मंडपों से नहीं वसूला जाए किराया

Thu, Aug 24 , 2023, 07:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मंडलों की उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मांग
मुंबई।
गणेशोत्सव मंडलों के शिष्‍टमंडल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) से मांग की है कि गणेशोत्सव के दौरान मंडप के लिए किराया नहीं वसूला जाना चाहिए। साथ ही सभी महानगरपालिकाओं की सीमा में मंडप बनाने की अनुमति देने के लिए एकल खिड़की योजना शुरू करने तथा गणेशोत्सव के दौरान गणेश उत्सव समिति के सदस्यों के खिलाफ दर्ज किए गए अपराधों को माफ करने और विसर्जन घाट पर  बड़ी जगह उपलब्ध कराने की मांग की गई।    
अजित पवार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की उपस्थिति में ठाणे जिले के सभी महापालिका आयुक्‍त और मुंबई आयुक्त के साथ सभी संस्थाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गणेश मंडलों की मांग पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी। इस मौके पर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) मौजूद थे। ठाणे जिला समन्वय समिति, मुंबई गणेशोत्सव समिति, अखिल भारतीय सार्वजनिक उत्सव समिति महाराष्ट्र और कल्याण शहर गणेशोत्सव समन्वय समिति की ओर से राकांपा क्षेत्रीय कार्यालय में उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की और समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन दिया। इस अवसर पर राकांपा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे, मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राणे, दक्षिण मुंबई जिला अध्यक्ष महेंद्र पानसरे, अखिल भारतीय उत्सव समिति महाराष्ट्र के अध्यक्ष हितेश जाधव, ठाणे जिला गणेशोत्सव समन्वय संगठन के अध्यक्ष समीर सावंत और कल्याण शहर गणेशोत्सव संगठन के संदीप पंडित उपस्थित थे।

राकांपा मंत्रियों का 28 अगस्त से जनता दरबार
अजित पवार गुट के राकांपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) ने कहा कि आम लोगों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए 28 अगस्त से पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में राकांपा मंत्रियों का जनता दरबार शुरू किया जाएगा। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को सुबह 9 से 11 तक मेडिकल शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे  तक खेल मंत्री संजय बनसोडे, दोपहर 2  ते 4  तक कृषि मंत्री धनंजय मुंडे, शाम 4  से  6 बजे से खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबळ उपस्थित रहेंगे। बुधवार शाम 4 से 6 बजे तक  सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे  पाटिल और एफडीए मंत्री धर्मारावबाबा आत्राम, गुरुवार  सुबह 1 1  से दोपहर 1 बजे तक राहत व पुनर्वसन मंत्री अनिल पाटिल, शाम 5 से 7 बजे तक महिला व बालविकास मंत्री अदिती तटकरे उपस्थित रहेंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups