मुंबई। ओमप्रकाश (Om Prakash) उर्फ बच्चू कडू (bachchu kadu) की पार्टी प्रहार जनशक्ति पार्टी को चर्चगेट में दफ्तर की जगह मिल गई है। चर्चगेट में भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के सामने स्थित जनता दल (सेक्युलर) महाराष्ट्र के कार्यालय का 75 फीसदी हिस्सा प्रहार जनशक्ति पार्टी को दिया गया है।
इस संबंध में जारी शासनादेश में कहा गया है कि चर्चगेट सीडीओ बैरक क्रमांक 10 में कमरा नंबर 1 व 2 को मिलाकर कुल 909 वर्ग फीट जगह महाराष्ट्र जनता दल (सेक्युलर) को प्रदान की गई थी। इसमें से 200 वर्ग फुट जगह जनता दल सेक्युलर के लिए छोड़कर बाकी बची 700 वर्ग फुट जगह प्रहार जन शक्ति पार्टी को दी गई है। कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुंबई को संबंधित को इस जगह पर कब्जा देने को कहा गया है। बता दें कि अचलपुर के विधायक बच्चू कडू महाविकास आघाड़ी सरकार में राज्यमंत्री थे। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ वे भी महाविकास आघाड़ी से अलग हो गए। हालांकि अभी तक बच्चू कडू को मंत्री नहीं बनाया गया। इस बारे में कई बार अपनी नाराजगी प्रकट कर चुके हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 24 , 2023, 06:50 AM