85 करोड़ पंहुचा खर्च
मुंबई। बोरीवली स्टेशन Borivali Station (पूर्व) से ओंकारेश्वर मंदिर तक महात्मा गांधी रोड पर बनने वाले स्काईवॉक का खर्च बढ़ गया है। मनपा इसके पहले बांद्रा स्थित बनने वाले स्काईवाक का खर्च (skywalk cost) बढ़ाया था। मनपा ने बोरीवली में बनने वाले स्काईवॉक का ठेका लगभग 75 करोड़ का दिया था जिसमे अब 13 करोड़ की बढ़ोत्तरी होने की जानकारी देते हुए कुल खर्च 88 करोड़ पहुंचा दिया है। बोरीवली स्काईवॉक निर्माण के लिए मनपा ने 74,97,92,538 रूपए का ठेका एपीआई सिविलकॉन प्रा. लि. को दिया था। ठेकेदार को मानसून को छोड़कर 36 माह में स्काईवॉक तैयार करना था। स्काईवॉक निर्माण के दौरान श्रीकृष्ण नगर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया. जब ब्रिज का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि ब्रिज जर्जर हो चुका है.मनपा सहायक आयुक्त 'आर/सेंट्रल' वार्ड द्वारा ब्रिज को तुरंत यातायात के लिए बंद कर दिया गया। यह ब्रिज अभिनव नगर, श्रीकृष्ण नगर और वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला एकमात्र ब्रिज है. जिसके चलते स्थानीय प्रतिनिधियों और नागरिकों ने उक्त ब्रिज का तत्काल पुनर्निर्माण किए जाने की मांग रखी। स्काईवॉक के निर्माण में कई बदलाव किए गए जिसके चलते स्काईवॉक के निर्माण खर्च की लागत 13 करोड़ रुपए बढ़ गई है. नए प्रस्ताव के अनुसार अतिरिक्त कार्यों के कारण मूल कार्य का दायरा बढ़ गया है। मूल कार्य के साथ अतिरिक्त कार्य कराना आवश्यक होने के कारण मनपा अब पहले से तय कीमत 74,97,92,538 रुपये से बढ़कर 8593.29.631 रुपये की मंजूरी दी है। नशेड़ियों, भिखारियों का अड्डा बने है स्काईवॉक मुंबई में कुल 36 स्काईवॉक बनाए गए हैं। इनमें से कई स्काईवॉक ऐसे हैं जिनकी उपयोगिता ही नहीं है। स्काईवॉक पर नशेड़ियों, भिखारियों का अड्डा बन गए हैं। सांताक्रुज पूर्व में बना स्काईवॉक एक मुख्य उदाहरण है। जिस पर शराबियो और भिखारियों ने पूरी तरह कब्जा जमाये है। आम नागरिकों को स्काईवॉक पर जाना दूभर है , इतना नहीं स्काईवॉक के पास की इमारतों में रहने वाले रहिवासी भी नशेड़ियों और भिखारियों से परेशान है लेकिन कोई उनकी सुध लेने वाला नाही मनपा पुलिस की ओर अपनी उंगली दिखाकर शांत हो जाती है और लोगो को परेशानियां झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 03 , 2023, 08:52 AM