जीएसटी मनपा के लिए बन रही बरदान

Mon, Jul 03 , 2023, 08:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दूसरी महानगर पालिकाओं को सहना पड़ रहा नुकसान
मनपा की कुल कमाई का एक चौथाई पैसा जी एस टी से मिल रहा
मुंबई।
जीएसटी मुंबई महानगर पालिका के लिए बरदान साबित हो रहीं है। मनपा को जीएसटी का फायदा इस लिए मिल रहा है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी (GST) लागू करने के दरम्यान मुंबई मनपा राज्य में एकमेव महानगर पालिका थी जहा पर चुंगी वसूली जा रही थी। मनपा को राज्य सरकार से जीएसटी का हर माह लगभग 1 हजार 27 करोड़ से अधिक  और साल भर में लगभग 12 हजार 344 करोड़ रुपया मिल रहा है। मनपा को राज्य सरकार से जीएसटी का मिलने वाला  पैसा कुल कमाई का लगभग एक चौथाई  है।
उल्लेखनीय है कि मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने रविवार को मनपा मुख्यालय में पत्रकार सम्मेलन लेकर मनपा के काम काज और मनपा में घोटाले के आरोपों पर खुलासा किया और यह जानकारी दी कि किस तरह मनपा बैंको में फिक्स डिपोजिट रख कर सुदृढ़ बनी हुई है। मनपा आयुक्त चहल (municipal commissioner chahal) ने जानकारी दी कि 2020 के बाद मनपा की तिजोरी पर कुछ भार जरूर पड़ा लेकिन मनपा ने बेस्ट उपक्रम को सुदृढ़ करने और एमएसआरडीसी  का पिछले 5 साल का बकाया पैसा देने के कारण कुछ तिजोरी पर भार पड़ा। मनपा  की कमाई का मुख्य स्रोत 2017 तक चुंगी था। केंद्र सरकार के निर्देश पर चुंगी 2017 में बंद की गई।राज्य में मुंबई मनपा एकमेव महानगर पालिका थी जहा पर चुंगी वसूल की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा जीएसटी लागू किए जाने के दौरान यह निर्णय लिया गया कि मुंबई मनपा को अगले 5 साल तक चुंगी की कमाई होने वाली के अनुसार हर साल बढ़ोत्तरी करते हुए चुंगी का होने वाले नुकसान का पैसा दिया जाए।मनपा को राज्य सरकार से वर्ष 2017 में सालाना 746 करोड़ रुपया मिल रहा था। मनपा को अब 5 साल बाद जीएसटी में  कमाई बढ़कर 12 हजार करोड़ के करीब पहुंच गई है। चुंगी बंद होने और  जीएसटी का मिल रहे नुकसान भरपाई 5 साल भी एक निश्चित दर के अनुसार मिलता रहेगा।इस तरह का निर्णय वर्ष 2017 के अधिवेशन में लिया गया था।राज्य सरकार के वर्ष 2017 में लिए गया निर्णय का फायदा मुंबई मनपा को अब मिल रहा है। जीएसटी लागू होने के 5 साल भी राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान से मुंबई मनपा की तिजोरी में बढ़ोत्तरी हो रही है और मनपा पर किसी तरह का बोझा नही पड़ रहा है। मनपा का बैंको में जमा होने वाला फिक्स डिपॉजिट (fixed deposit) भी बढ़ रहा है और मूलभूत सुविधा मुहैया करने वाले काम भी किए जा रहें है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups