मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ठाकरे गुट पर हमला
मुंबई। शिवसेना यूबीटी पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि उनका मोर्चा गलत जगह पर निकाला गया, उन्हें यह मोर्चा मातोश्री-1 से मातोश्री-2 के बीच निकालना था, इसकी वजह यह है कि सब कुछ वहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने यह बात आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के करीबी राहुल कनाल (Rahul Kanal) को पार्टी में शामिल करते हुए कही।
शिवसेना यूबीटी ने शनिवार को मनपा मुख्यालय पर मोर्चा निकालकर शिंदे-फडणवीस सरकार पर निशाना साधा तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी ठाकरे गुट पर हमला बोला। आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल के शिंदे गुट में शामिल होने के मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि हम भी महायुति की तरफ से आक्रोश मोर्चा निकालने जा रहे थे, लेकिन बुलढाणा की घटना के बाद हमने मोर्चा स्थगित कर दिया, जिनमें संवेदना नहीं, उन्हें राजनीति करनी है तो करने दीजिए। शिंदे ने कहा कि आज का मोर्चा गलत जगह पर निकाला गया। यह मोर्चा मातोश्री-1 से मातोश्री-2 तक निकाला जाना चाहिए। इसकी वजह यह है कि सब कुछ वहीं हुआ। यह कहते हुए शिंदे ने ठाकरे पर निशाना साधा। शिंदे ने कहा कि उन्हें सभी बात की जानकारी है। चोर मचाए शोर। ईडी की जांच शुरू होने पर यह मोर्चा निकाला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में सब कुछ बोगस तरीके से किया गया। पीपीई किट, मृतकों के लिए बॉडी बैग की कीमत 600 रुपए थी, लेकिन इसके लिए 6500 रुपए लिए गए। उन्होंने कहा कि कोविड काल में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ।
बता दें कि ठाकरे गुट को लगातार झटके सहन करने पड़ रहे हैं। पहले एमएलसी मनीषा कायंदे (Manisha Kayande) ने शिंदे गुट में प्रवेश किया। शनिवार को आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल भी शिंदे गुट में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में वे शिवसेना में शामिल हुए। शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल कनाल की पहचान उनके काम की वजह से है। कोविड काल में सड़कों पर उतरकर काम करने वाले में से एक राहुल कनाल थे। वे घर में बैठे नहीं थे। राहुल कनाल युवा सेना में काम कर चुके हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 01 , 2023, 08:37 AM