अगले सप्ताह भर समुद्र में उठेगी ऊंची लहर

Sat, Jul 01 , 2023, 08:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

समुद्र में जाने से बचे
पौने पांच मीटर तक ऊंची लहर
मुंबई: 
अगले  सप्ताह सोमवार से लगातार छह दिनों तक समुद्र में  ऊंची लहर (high sea wave) उठेगी। मानसून के दौरान समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरे पर्यटकों के लिए घातक होती है। समुद्र में हाई टाइड (high tide) के दौरान  समुद्र में जाने पर ऊंची लहरों के बीच समा जाने का डर बना रहता है। समुद्र में साढ़े चार मीटर से भी ऊंची लहरें उठेंगी. जबकि  बुधवार को सबसे बड़ा हाई टाइड रहेगा।  इस दौरान भारी  बारिश होती है तो शहर में  जल जमाव होने आशंका बनी रहती है। हाई टाइड के दौरान  मुंबईकरों को सावधान (Attention) रहना होगा।
मुंबई शहर चारों ओर समुद्र से घिरा हुआ है।  मुंबई में मानसून के दौरान समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरे शहर के लिए  खतरा पैदा करती है। हालाँकि मानसून के दौरान समुद्र में हाई टाइड होना तय रहता है।  हाई टाइड के दौरान भारी बारिश होती है तो शहर में पानी भरने की आशंका बनी रहती है। सोमवार से अगले पूरे सप्ताह समुद्र में ऊँची लहर उठेगी।  इस दौरान भारी बारिश होती है तो शहर में जल जमाव होना निश्चित हो जाता है। समुद्र में सोमवार  3 जुलाई  से शनिवार 7 जुलाई  तक 4. 52 मीटर से लेकर 4.78 मीटर तक की ऊंची लहर उठेगी।इस दौरान बुधवार को सर्वाधिक ऊंची लहर 4 .78 मीटर की रहेगी।  मनपा प्रशासन समुद्र में होने वाले हाई टाइड के दौरान समुद्री किनारो पर जाने से भी रोक लगाती है। समुद्र की ऊंची लहरों से किनारे पर खड़े लोगो को भी चपेट आ जाने की संभावना बनी रहती है इसी से बचने के लिए मनपा चेतावनी देती है। 

इस दिन रहेगा समुद्र में  हाई टाइड

  • दिन......समय......लहरों की ऊँचाई
  • सोमवार 3 जुलाई ......दोपहर 12.02 बजे ............4.60 मी.
  • मंगलवार 4 जुलाई .........दोपहर 12.49 बजे ....... 4.72 मी
  • बुधवार 5 जुलाई ......... दोपहर 1.36 बजे ......... 4.78 मी
  • गुरुवार 6 जुलाई ..........दोपहर 2.23 बजे... 4.77 मिनट
  • शुक्रवार 7 जुलाई ..........3.10 अपराह्न.......4.69 मिनट
  • शनिवार 8 जुलाई .........3.55 अपराह्न .........4.52 मी

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups