सोशल मीडिया से पुलिस ने लगाया बुजुर्ग का पता

Sat, Jul 01 , 2023, 08:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सड़क पर खून से लथपथ मिले थे बुजुर्ग
मुंबई :
विक्रोली हायवे पर हुए एक सड़क दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों को पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से ढूंढ निकाला। मामला विक्रोली पुलिस थाने से जुड़ा है, जहां पुलिस को शव मिलने के बाद पहले एडीआर दर्ज किया गया। लेकिन शव की पहचान होने के बाद मामले में बेटे की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उस गाड़ी की तलाश कर रही है जिसने बुजुर्ग (elderly) को ठोकर मारा और भाग गया। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विक्रोली ट्रैफिक कर्मी को बुजुर्ग व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। उन्होंने बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी विक्रोली पुलिस को दी गई। विक्रोली पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष कोली मौके पर पहुंचे और मामले में एडीआर दर्ज किया। इसके बाद पुलिस थाने में कार्यरत कर्मचारी दत्तात्रेय बारी ने सोशल मीडिया नेटवर्क से बुजुर्ग का फोटो वायरल किया। यह फोटो उनके रिश्तेदार के पास पहुंचा जहां से बुजुर्ग की पहचान नामदेव साल्वे (81) के रूप में हुई। इसीके बाद पुलिस ने उनके बेटे मिलिंद साल्वे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया। 

सोशल मीडिया से हुई पहचान
दरअसल विक्रोली पुलिस थाने में कार्यरत मिल स्पेशन ने जो फ़ोटो सोशल मीडिया पीकर वायरल की थी वह उनके रिश्तेदार नंदा गायकवाड़ को मिली थी। उन्होनें मिलिंद के घर जाकर पिता का फोटो दिखाया। तब मिलिंद विक्रोली पुलिस थाने में गए वहां पिता का फोटो और कपड़ा दिखाया गया। जिसमें पता चला कि वे उनके पिता ही हैं। फिर मामले में उन्हीं की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups