शिंदे सरकार और मनपा प्रशासन के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) का मोर्चा 

Sat, Jul 01 , 2023, 07:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

तो घोटालेबाज जाएंगे जेल -आदित्य ठाकरे
मनपा के लुटेरे को बख्सा नहीं जाएगा 
मुंबई।
पूर्व मंत्री और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के नेतृत्व में शनिवार को मुंबई मनपा में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना(यूबीटी) ने मोर्चा निकाला। दक्षिण मुंबई के मेट्रो सिनेमा से मनपा मुख्यालय तक मोर्चा निकाला गया. इस दौरान आदित्य ठाकरे ने मोर्चा को संबोधित करते हुए राज्य की शिंदे -फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis government) और मनपा प्रशासन को जमकर घेरा। ठाकरे ने कहा कि राज्य में खोखे सरकार आने के बाद में मनपा एक के एक लगातार घोटाले हो रहे है.जिस पर अंकुश लगाने के लिए खोके सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है.अगर हमारी सरकार आई तो एक -एक पैसे का हिसाब देना पड़ेगा। मुंबई की जनता के पैसे का घोटाला करने वाले को जेल भेजा जाएगा। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई हमारी जिसे दिल्ली के आदेश पर नहीं लुटा जाना चाहिए। भाषण की शुरुआत करने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि मोर्चा में शामिल होने के पहले मैंने हनुमान जी का दर्शन किया। उन्होंने मोर्चे  शिवसैनिकों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ ऐसी नारेबाजी करो की दिल्ली तक अपनी बात पहुंच सके.आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई मनपा एक ऐसी शक्तिशाली मनपा है जिसकी बात दिल्ली में बैठी सत्तधारी पार्टी पार्टियों को सुनना पड़ता है.

40 फीसदी कमीशन पर चल रहा है कार्यभार 
आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि मनपा प्रशासन के माध्यम से मुंबई में चल रहे रास्ते के निर्माण कार्य में ठेकेदारों से 40 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है.मुंबई में मनपा में बहुत ही गंदा और भयानक माहौल चल रहा है जो पहले कभी नहीं देखा गया.

घोटालेबाजो की फ़ाइल तैयार,भेजे जाएंगे जेल 
युवासेना प्रमुख ठाकरे ने कहा कि राज्य की खोके सरकार ने मुंबई की सभी सड़कों का सीमेंटीकरण कर रही है. जिसका हम विरोध नहीं कर रहे है लेकिन सीमेंटीकरण के नाम बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है.इसकी पूरी जानकारी और सबूत हमारे पास है.इन भ्रष्टाचारों की फ़ाइल तैयार कर ली गई है राज्य में हमारी सरकार आने के बाद मुंबई मनपा में भ्रष्टाचार करने वाले घोटालेबाजो को जेल भेजेगी।

भाजपा का सपना कभी नहीं होगा पूरा 
पूर्व मंत्री ठाकरे ने कहा कि दिल्ली में बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की पूरी नजर मुंबई मनपा पर है मनपा की सत्ता पर कब्ज़ा ज़माने के लिए भाजपा प्रयास कर रही है लेकिन भाजपा कभी सफल नहीं होगी क्योंकि मुंबई की जनता शिवसेना के साथ है. मोर्चे में आई भीड़ से उत्साहित आदित्य ठाकरे विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज के इस मोर्चे को देखकर समझने वाले को इशारा ही काफी है.उन्हें मालूम पड़ गया होगा कि जनता किसके साथ है.
 मोर्चे के भीड़ से यह साबित होगा कि बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की असली शिवसेना कौन है.शिंदे और फडणवीस पर निशाना साधते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि  हमारी सरकार आएगी तो हम उन पर बुलडोजर चलाएंगे जिन्होंने मनपा को लुटा हैशिवसनिकों से कहा कि मैं अकेले लड़ने के लिए तैयार हूं, बस तुम मेरा साथ दो। आपने किसकी तस्वीर पर हथौड़ा चलाया? आदेश किसने दिया?, जब आपकी सरकार आएगी तो आप उन पर बुलडोजर चलाना चाहेंगे.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि खोके सरकार कह रही है हम मुंबई की सड़कें पक्की कर देंगे. अगर किसी सड़क को खोदना या बनाना हो तो कुल 42 प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं। ट्रैफिक पुलिस को भी पूछना पड़ता है, राज्य सरकार और केंद्र की 16 एजेंसियां हैं, उनको पूछना पड़ता है. लेकिन असंवैधानिक मुख्यमंत्री कहते हैं कि मुंबई में 400 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी, ये सब वो बिना जाने-समझे बोलते हैं

सिर्फ पांच लोगो को दिया जाता है काम 
राज्य की शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि खोके सरकार में मुंबई मनपाके काम को सिर्फ पांच लोगो को दिया जा रहा है. मुंबई में सड़कों का काम पांच जोन में किया जा रहा है. पांच लोगों को काम दिया गया है और कमीशन खाया जा रहा है.हमने 20 साल में जो काम किया है, उसे अब दबाया जा रहा है। एक साल हो गया और नगर निगम में अभी तक न महापौर है, न नागसेवक , न समिति, इसलिए काम चल रहा है। अगर खोके सरकार को इतना भरोसा है तो उन्हें एक बार चुनाव कराना चाहिए, तब उन्हें पता चल जाएगा की मुंबईकर किसके साथ है.द  ठाकरे ने कहा कि अलीबाबा और 40 चोरों ने इस मुंबई को लूट लिया, उनके दोस्तों और बिल्डरों को काम दिया जा रहा है, भ्रष्टाचार किया जा रहा है. यह दुर्भाग्य की बात है कि जब खोखे सरकार बुलाती है तो उनका काम तो हो जाता है, इस दौरान विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे,सांसद अरविंद सावंत, शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर सहित पूरे मुंबई से हजारों की संख्या में शिवसैनिक मोर्चे में शामिल हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. 

भाजपा ने मोर्चा किया रद्द 
मनपा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आदित्य ठाकरे ने मनपा मुख्यालय पर मोर्चा निकाला तो विपक्षी पार्टी भाजपा ने आदित्य ठाकरे के मोर्चे के विरोध में चोर मचाए शोर मोर्चे का आयोजन किया था लेकिन समृद्धि महामार्ग बुलढाणा में एक बस हादसे में गई 26 नागरिको के जान के कारण भाजपा ने मोर्चा रद्द कर दिया। भाजपा की महिला मोर्चा दादर तो युवामोर्चा की तरफ से प्रदेश कार्यालय के बाहर मोर्चे का आयोजन किया गया था.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups