मानसूनी बीमारियो से निपटने के लिए मनपा तैयार

Sat, Jul 01 , 2023, 07:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अस्पतालों में अतिरिक्त खाट सहित उपलब्ध कराई गई दवाइया
मुंबई।
मानसून शुरू होते ही मानसूनी बीमारियो (monsoon diseases) का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। मनपा प्रशासन मानसूनी बीमारियो से निपटने के लिए अपनी कमर कस ली है। मनपा प्रशासन ने अस्पतालो में मरीजों के ईलाज को लेकर अतिरिक्त खाट की व्यवस्था तो की ही है साथ ही अस्पतालो में मरीजों के ईलाज को लेकर दवाइयों की कमी न हो इसको लेकर खास तैयारी की है। अस्पतालों में मानसूनी बीमारियो के लिए लगने वाली दवाइयां को अधिक मात्रा में उपलब्ध कराया गया है।

बता दे कि मुंबई में पिछले शनिवार से मानसून का आगमन हुआ है । बारिश के शुरू होने से मुंबई के लोगो ने जहा एक ओर  तपती गरमी से राहत की सांस ली है वही तालाब में गिरने जल स्तर से मुंबई पर छाए जल संकट पर भी असर पड़ने लगा है।इन सब के बीच मानसून के दौरान होने वाली मानसूनी बीमारियो मलेरिया ,डेंगू, लेप्ट्रो जैसे महामारी का प्रकोप भी बढ़ने लगा है।मनपा सहित मुंबई की  राज्य सरकार की अस्पताल में मरीजों को सुविधा के लिए दवाइया उपलब्ध कराई जा रही है।मनपा प्रशासन ने केईएम,नायर , सायन , कूपर , सहित राज्य सरकार के जेजे सेंट जार्ज  आदि अस्पतालो में अधिक मात्रा में दवाइया उपलब्ध कराई गई है। मनपा प्रशासन द्वारा मानसूनी बीमारियो का प्रकोप रोकने के लिए सोसायटियों में धुआं मारना, लैप्टो महामारी रोकने के लिए जगह जगह पानी में दवाइया छोड़ी जा रही है।मलेरिया के किटाणु की उत्पत्ति रोकने के लिए जिन स्थानों पर मच्छर की पैदावार रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे है।
सायन अस्पताल में ओपीडी में मरीजों का इलाज करने के लिए दो नए कक्ष तैयार किए गए है।इस तरह की जानकारी सायन के डीन डॉ मोहन जोशी ने दी।
कूपर अस्पताल में मलेरिया ,डेंगू सहित अन्य मानसूनी बीमारियो का ईलाज करने के लिए दवाइयों की  अतिरिक्त  उपलब्धता के साथ साथ 30 से 40 अतिरिक्त खाट की व्यवस्था किए जाने की जानकारी अस्पताल के डीन डॉ शैलेश मोहिते ने दी।
जेजे अस्पताल (JJ Hospital) में खून की कमी न होने पाए इसको लेकर अधिक ध्यान रखा जा रहा है और मलेरिया डेंगू इन बीमारियो की जांच करने के लिए अतिरिक्त कीट उपलब्ध कराया गया है।
मानसूनी बीमारियो  के मरीजों का इलाज करने के लिए मनपा ने  कस्तूरबा अस्पताल में अतिरिक्त खाट और दवाइयां उपलब्ध कराई है।
नायर अस्पताल में मानसूनी बीमारी का इलाज करने के लिए शाम को 4 से 7 बजे तक ओपीडी शुरू किया गया है । यहा पर आने वाले मरीजों की जांच कर दो घंटे में रिपोर्ट  देने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में पुरुष के लिए अतिरिक्त  152 खाट महिला के लिए 139 खाट , आईसीयू विभाग में 22 खाट , बच्चो का इलाज के लिए 90 खाट, बच्चो का आईसीयू 7 खाट, हाई डिपेंडेंसी यूनिट 15 खाट, हिमो डायलिसिस 3 खाट सहित 140 जीवन रक्षक प्रणाली उपलब्ध होने की जानकारी डीन डॉ सुधीर मेढेकर ने दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups