सप्ताह भर की बारिश में तालाबों में जमा हुआ दोगुना पानी

Sat, Jul 01 , 2023, 07:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कुल 13 प्रतिशत हो चुका है कुल जमा पानी
मुंबई।
जलापूर्ति करने वाले तालबो में पानी कम हो जाने के बाद मुंबई में शनिवार से 10 प्रतिशत पानी कटौती शुरू हो गई है। पानी कटौती के बीच पिछले शनिवार से मुंबई सहित पूरे राज्य में शुरू हुई बारिश का असर मुंबई को जलापूर्ति (water supply) करने वाले तालाबों में भी दिखाई देने लगा है।तालाबों में पिछले शनिवार की अपेक्षा अब दोगुना पानी जमा हो गया है । इतना ही नही पिछले साल के मुकाबले भी कुल पानी अधिक जमा हुआ है।मनपा प्रशासन  ने तालाबो में पानी कम होने पर पानी कटौती शुरू हो गई है। मनपा अधिकारियो की माने तो तालाबों (Pond) में कुल 30 प्रतिशत पानी अगले पंद्रह दिन में हो जाने और मानसून के आगे भी बने रहने पर पानी कटौती वापस लिए जाने पर विचार किया जाएगा।

बता दे कि पिछले शनिवार 24 जून को मुंबई को जलापूर्ति करने वाले सभी 7 तालाबों में मात्र 6.50 प्रतिशत पानी शेष रह गया था। जबकि अब 1 जुलाई को एक सप्ताह में मुंबई को जलापूर्ति करने वाले तालाबों में कुल 13 प्रतिशत से अधिक पानी जमा हो चुका है। तालाब क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने का आसार शनिवार को भी बना रहा।शनिवार को भी मुंबई को जलापूर्ति करने वाले सभी तालाबों में 100 से 200 मिमी बारिश हुई है जिससे तालाबों में अच्छा पानी जमा हो रहा है।मानसून का असर इसी तरह आगे भी तालाब क्षेत्रों में बना रहा तो मुंबई पर छाया पानी का संकट दूर होने में देर नहीं होगी । मौसम विभाग की माने तो जुलाई महीने में बारिश सामान्य बनी रहेगी लेकिन बारिश का जोर अगस्त और सितंबर महीने में भी बना रहेगा। मुमाबी के लिए मौसम विभाग की आई यह खबर राहत देने वाली है ।शनिवार को मुंबई को जलापूर्ति करने वाले तालाबों में सबसे कम 109 मिमी बारिश तानसा (tansa) में हुई जबकि सबसे अधिक बारिश तुलसी तालाब (Tulsi Talab) में 235 मिमी हुई।

चौबीस घंटे में तालाबों में हुई बारिश 

  • मोड़क सागर 44.0
  • तानासा 109.0
  • विहार 159.0
  • तुलसी 235.0
  • अप्पर वैतरणा 122.0
  • भातसा 137.0
  • मध्य वैतरणा 137.0

 

वर्तमान जल भण्डारण (मिलियन लीटर में)

  • मोडक सागर - 46314
  • तानसा - 51529
  • माध्य वैतरणा   - 32921
  • भातसा - 41926
  • विहार -9689
  • तुलसी - 3594
  • अप्पर वैतरणा ०००० 

 

तीन वर्षों में 1 जुलाई  तक तालाब में कुल जमा पानी 

  • 2023 - 185972  (13 . 01  प्रतिशत)
  • 2022 - 152153 (10.90  प्रतिशत)
  • 2021 - 1597363 (18 . 87 प्रतिशत )

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups