कल से मुंबई में शुरू होगी 10 प्रतिशत पानी कटौती

Fri, Jun 30 , 2023, 08:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

तालाब क्षेत्रों में हो रही अच्छी बारिश
पिछले साल के मुकाबले जमा हुआ अधिक हुआ पानी
मुंबई।
मानसून के देरी से आने और मुंबई को जलापूर्ति करने वाले तालाबों में गिरते जल स्तर से मुंबई मनपा ने आज से पूरे मुंबई शहर में 10 प्रतिशत पानी कटौती (10 percent water cut) करेगी।मनपा प्रशासन ने पानी कटौती करने की पहले ही घोषणा की है।इस बीच शनिवार से शुरू हुई बारिश से मुंबई को जलापूर्ति करने वाले तालाब क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हो रही है जिससे तालाब में अब पिछले साल के मुकाबले थोड़ा अधिक पानी जमा हुआ है। मुंबई को जलापूर्ति करने वाले तालाब में 30 प्रतिशत पानी जमा हो जाने और मानसून बने रहने पर मनपा पानी कटौती वापस लेने पर विचार करेगी इस तरह की जानकारी मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सभी सात तालाबों में पिछले शनिवार तक जल स्तर (water level) सात प्रतिशत नीचे चला गया था।  जिससे पानी का बड़ा संकट खड़ा हो गया था।  राज्य सरकार द्वारा भातसा और अप्पर वैतरणा (Bhatsa and Upper Vaitarna) से अतिरिक्त कोटे का पानी का 150 एम एल डी पानी  मिला जिससे कुछ हद सप्लाई शुरू रही।  पिछले शनिवार से मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में शुरू हुई बारिश का असर तालाब क्षेत्रो में भी दिखाई देने  लगा है।  तालाबों में अब 10  प्रतिशत से अधिक पानी जमा हो गया है।  जो की राहत देने वाला है।  बारिश का जोर इसी इसी तरह बना रहा और तालाब में 30 प्रतिशत पानी जमा हुआ और आगे का मानसून किस तरह रहेगा यह देखकर पानी कटौती को वापस लेने पर विचार किया जाएगा।मुंबई में रोजाना 3850 एम एल डी जलापूर्ति करने के लिए अगस्त महीने में कुल 14 लाख 47 हजार एम एल दी जमा होना चाहिए उसके बाद जुलाई आखिरी तक अच्छे से पानी की सप्लाई हो सकेगी।  

 

वर्तमान जल भण्डारण (मिलियन लीटर में)

  • मोडक सागर - 43355
  • तानसा - 47438 
  • माध्य वितरण - 28395 
  • भातसा - 26599 
  • विहार - 8535 
  • तुलसी - 3090 
  • अप्पर वैतरणा ०००० 

 

तीन वर्षों में 30 जून तक की स्थिति

  • 2023 - 157412 (10.88 प्रतिशत)
  • 2022 - 152153 (10.51 प्रतिशत)
  • 2021 - 257834 (17.81 प्रतिशत)

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups