मुंबई : अंबोली पुलिस ने बच्चा संभालने गई महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस को महिला के खर्च का अवलोकन किया और उसके बढ़े हुए खर्च को देखकर शक होने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया। पहली बार पूछताछ के लिए वह आई लेकिन दूसरी बार उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। तभी शक यकीन में बदलने लगा। इसके बाद भी सवालों के उल्टे जवाब देती रही। 11 जून को पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था और मामले की जांच क्रोनोलॉजी से कर रही थी। तभी आरोपी महिला पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की गई महिला का नाम प्रेमा रवि दोड़मणि (27) है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले की जांच एपीआई अजय चव्हाण के साथ उनकी टीम में मौजूद गोरखनाथ पवार, प्रदिप कुलट, शिल्पेष कदम, सचिन साखरे, साजिद शेख आदि कर रहे थे। तभी क्रोनोलॉजी में पता चला कि शिकायतकर्ता के यहां चार नौकरानी काम करती थी। जिसमें से एक यह भी थी जो महज दस दिन काम की और आजी की तबियत खराब होने का बहाना कर काम छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने जब इसे जांच के लिए बुलाया तब वह बहुत उल्टे सीधे जवाब दे रही थी। लेकिन बाद में जब उसका मोबाइल बंद हुआ तब पुलिस का शक यकीन में बदल गया और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
फायनेंसियल रेकॉर्ड से मिली जानकारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 10 मई, जब से प्रेमा ने नौकरी छोड़ी थी तब से लेकर उसके खर्च का अवलोकन किया। तब पता चला कि उसने अब खर्च करना भी अधिक शुरू किया है। इसीसे पुलिस को उसपर शक हो गया और फिर जब पहली बात पूछताछ के लिए आने के बाद, दूसरी बकर बुलाये जाने पर उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया, तभी पुलिस को उसपर शक हो गया। इसके बाद वह छिपकर बैठे हुए इलाके में से उसे पुलिस ने ढूंढ निकाला।
खर्च बढ़ने के कारण की चोरी
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके सामने खर्च काफी ज्यादा था। कई महीने से जिस घर में वह रहती थी उसका भाड़ा नहीं भरा गया था। इसके अलावा उंसके खुद के पर्सनल खर्च थे और गांव में पैसों की जरूरत भी थी। इसी वजह से उसने यह पैसे चुराए थे। वह वर्सोवा जेट्टी की तरफ रहती थी।
सुरक्षा रक्षक ने करवाई थी मुलाकात
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमा को काम की जरूरत थी तभी उसने बिल्डिंग के वाचमैन को अपना नंबर दे रखा था। संजोग ऐसा था कि शिकायतकर्ता को भी बच्चे संभालनेवाली महिला की आवश्यकता थी। वाचमैन ने नंबर उन्हें दिया और फिर शिकायतकर्ता ने प्रेमा से संपर्क किया। प्रेमा बच्चे को संभालती थी इसलिए उसे सभी जगह एक्सेस था। इसीके फायदा उसने उठाया और चोरी कर फरार हो गई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 30 , 2023, 06:53 AM