पेड़ गिरने से हो रही मौतों पर लगे लगाम
मनपा हर वार्ड में पेड़ का डॉक्टर नियुक्त करने का किया था विचार
मुंबई। मानसून आते ही मुंबई में पेड़ो के गिरने (falling trees) की घटनाओं में तेजी से इजाफा होता है। मनपा प्रशासन द्वारा हर साल मानसून पूर्व पेड़ो की छटाई करने का काम किया जाता है। मनपा इसके लिए करोड़ों का ठेका भी देती है। बावजूद इसके मानसून के दौरान पेड़ गिरने की घटनाएं घटती ही है। इस साल मानसून आकर अभी सप्ताह भर भी नही बिता है कि सैकड़ो पेड़ (hundreds of trees) धराशाई होने की घटना घट चुकी है।पिछले दो दिनों में पेड़ गिरने की घटनाओं में तो तीन लोगो की मौत हो जाना मुंबई जैसे अंतर्राष्ट्रीय शहर के लिए प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।मनपा विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने मनपा के सभी वार्ड में पेड़ों की सुरक्षा को लेकर एक विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर वार्ड में एक आर्बोरिष्ट नियुक्त करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि मानसून के दौरान हर साल पेड़ गिरने की घटनाएं घटती है। मनपा प्रशासन ने पेड़ो से होने वाली घटनाओं को देखते हुए पेड़ की दुर्घटना में मृत होने वाले और जख्मियों को सहायता राशि भी देने लगी है।मनपा पेड़ो की छ्टनी पर भी करोड़ों रुपया खर्च करती है।मनपा सड़को के किनारे खड़े पेड़ो की खुद छटनी करती है जबकि निजी सोसायटियों के पेड़ो की जिम्मेदारी सोसायटी मालिक पर होती है।मुंबई में बड़े पैमाने पर हो रहे कंक्रीट करण का भी नुकसान पेड़ो को हो रहा है। पेड़ो के गिरने से लोगो के जख्मी होने और जान चले जाने की घटनाओं पर मनपा विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने चिंता जताई है।मनपा पूर्व विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने पेड़ो की होने वाली छटाईं पर भी सवालिया निशान खड़ा किया । उन्होंने आरोप लगाया कि पेड़ो की छटनी के लिए जो ठेकेदार नियुक्त होते है वह अपनी सुविधा अनुसार पेड़ो की छटाई करते है और कमाई करते है।उन्हे लोगो के सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं रहती।रविरजा ने मांग रखी है कि निजी जमीनों पर लगे पेड़ो की भी छटनी मनपा को करनी चाहिए।तीन दिन में तीन मौत होना मुंबई जैसे शहर के लिए यह बहुत ही दुखदाई है। रविराजा ने मनपा आयुक्त से गुहार लगाई है कि मनपा अपने सभी 24 वार्ड में एक आर्बोरिष्ट नियुक्त करे जिससे पेड़ो की सुरक्षा और उसकी देखभाल का पूरी रिपोर्ट तैयार हो सके और पेड़ो की सुरक्षा हो सके जिससे दुर्घटना होने का प्रमाण खत्म हो। रविराजा (Ravi Raja) ने कहा कि मुंबई में बड़ी संख्या में पेड़ सैकड़ों साल के हो चुके है पेड़ो के उपचार के जरूरत है जिसके चलते मनपा आर्बोरिष्ट की नियुक्ति पर तत्काल निर्णय ले।पेड़ो की सुरक्षा के साथ लोगो का होने वाले जान के नुकसान से बचाया जा सकेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 29 , 2023, 07:53 AM