भायखला में गिरा पेड़ एक की मौत 5 बचे
50 साल पुराना था पेड़
मुंबई। भायखला (पूर्व) इंदु ऑयल मिल कंपाउंड (Indu Oil Mill Compound) में आधी रात के करीब 2 बजाकर 50 मिनट पर 50 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर (tree falled) गया। पेड़ काफी विसाल काय था जिससे एक झोपड़ा पूरी तरह चपेट में गया। झोपड़ा भी पेड़ की डालियो के साथ जमिदोस्त हो गया। इस दुर्घटना में झोपड़े में रहे 6 लोग दब गए थे। पेड़ गिरने जानकारी दमकल विभाग को दी गई। पेड़ की डाली और झोपड़ी के मलवे में दबे लोगो को मनपा कर्मचारियों और दमकल जवानो मदत से बहार निकाला गया। घायलों में दो लोगो को ईलाज के लिए जे.जे. अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक युवक की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में मौत हो गई। मुंबई में पेड़ गिरने की घटना से पिछले दो दिन में यह तीसरी मौत है।
मिली जानकारी के अनुसार भायखला (पूर्व), हंसराज लेन भायखला पुलिस स्टेशन के पास इंदु मिल कंपाउंड में 50 वर्ष पुराना एक विशाल काय बरगद का पेड़ था। इस पेड़ के बगल में एक छप्परनुमा झोपड़ी थी। जिसमें कुछ मजदूर रहते थे। बुधवार की आधी रात करीब 2.30 बजे पेड़ गिर गया। जिस समय पेड़ गिरा मजदूर गहरी नींद में सो रहे थे। झोपड़ी में सो रहे छह लोग पेड़ की फैली शाखाओं की चपेट में आ गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी और मनपा कर्मी सहित गार्डन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। बरगद के पेड़ की सीधी शाखाओं में फंसे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हे दमकल जवानो निकाला अन्य 4 लोग खुद बाहर निकल आए थे। गंभीर रूप से घायल रहमान खान (22) और रिजवान खान (20) को तुरंत पास के जेजे
अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल रहमान खान को ईलाज पूर्व ही मृत घोषित कर दिया.जबकि रिजवान का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई। बरगद का पेड़ 50 साल पुराना और विशाल काय उसकी डालियों को काटने और पूरा पेड़ हटाने में सुबह दस बज गया। पेड़ गिरने की चपेट में चपेट में आने से पिछले दो दिन में यह तीसरी घटना
है। जिसमे तीन लोगो की पड़े से दबकर मौत हुई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 29 , 2023, 07:10 AM