मुंबई : कोलाबा पुलिस ने महिलाओं से छेड़खानी (flirting) करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाके में आकर महिलाओं के लिए अपशब्द और बलात्कार (rape) करने जैसी धमकी दे रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और एफआईआर दर्ज (FIR registered) कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम अक्षय राजू चौरसिया (25) है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला 28 तारीख की रात 10:00 बजे के लगभग का है। जब एक महिला अपने किराएदार से हो रहे झगड़े को छुड़वाने के लिए नीचे आती है। इस बीच आरोपी महिला के लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर उसे बलात्कार करने की धमकी देता है। इसके अलावा जब वह आरोपी को वहां से जाने के लिए कहती है, तो आरोपी उसके कपड़े खींचने लगता है। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर महिला की बहन ने पुलिस को सारी जानकारी दी। वह पुलिस को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंची, जहां से आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
दरअसल आरोपी भी उसी इलाके में रहता है। जहां वह कई महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करता रहता है। पुलिस मामले में यही जांच करना चाहती है कि आरोपी ने और किन किन महिलाओं के साथ छेड़खानी की है। इसलिए उसके पुलिस कस्टडी की मांग की गई। जिसके बाद शनिवार तक के लिए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 29 , 2023, 06:59 AM