मनपा की वेबसाईट पर आई 102 शिकायते
मुंबई। मनपा प्रशासन ने मानसून पूर्व सड़को की मरम्मत को लेकर करोड़ों रुपया खर्च किया है। मनपा प्रशासन ने इस साल सड़क पर बनने वाले गढ्ढों को भरने के लिए कई नई तकनीकी लाई है। इसी तरह सड़को पर बनने वाले गढ्ढों की शिकायत करने के लिए लोगो को अधिक सुविधा उपलब्ध कराते हुए मुंबई के 227 प्रभागो के इंजिनियरो का व्हाटशॉप नंबर जारी किया है।इसी तरह माई बीएमसी पाठहोलफिक्सईट नामक वेबसाइट भी उपलब्ध कराई है। शनिवार को शुरू हुई प्री मानसून (pre monsoon) में मुंबई की सड़को पर गढ्ढे (potholes on the roads) पड़ने लगे है।जिसकी शिकायत लोगो ने की है।सोमवार तक मनपा की वेबसाइट पर 102 शिकायत आ चुकी है।
शनिवार को मुंबई में प्री मानसून की शुरुआत हुई । मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश शुरू होने की जानकारी दी थी। प्री मानसून बारिश में ही मुंबई की सड़को पर गढ्ढे पड़ने लगे है।प्री मानसून शनिवार को हुई शुरुआत के बाद सोमवार तक वेबसाइट पर 102 शिकायत सड़को पर बने होने की आई। मनपा के सड़क विभाग के अधिकारियो ने चौबीस घंटे के भीतर शिकायत आई गढ्ढों में 51 गढ्ढों को भरने के लिए प्लान किया गया। जिसमे 27 गढ्ढे को अटेंड किया गया और 24 गढ्ढों को भर दिया गया। मनपा अधिकारियो ने बताया कि शिकायत आई कुल गढ्ढों में 8 गढ्ढे एक्सिटिंग नही है। मानसून पूर्व ही बारिश से मुंबई की सड़को पर गढ्ढे पड़ने लगे है तो मानसून के दौरान यही हालत रही तो सड़क की हालत क्या होगी।
इस तरह आई सड़को पर बने गढ्ढों की आई शिकायत
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 26 , 2023, 09:10 AM