मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने चेंबूर में 250 छात्राओं की क्षमता वाले हॉस्टल का लोकार्पण करते हुए इसका नाम माता रमाई (Mata Ramai) पर रखने की घोषणा की। शिंदे ने कहा कि राजर्षि शाहू महाराज ने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान पर जोर दिया। आज के लोकार्पण समारोह से हम इसी दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
शिंदे ने चेंबूर में एक हजार लड़के-लड़कियों के विभाग स्तरीय छात्रावास में से एक 250 लड़कियों की क्षमता वाले छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाशिम में पिछले वर्ग की लड़कियों के छात्रावास और पुणे में संघ लोग सेवा आयोग के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिंदे ने कहा कि राजर्षि शाहू महाराज की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाता है। शाहू महाराज ने बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए समाज को न्याय करने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीण स्कूलों की शुरुआत करके छात्रावास की अवधारणा पेश की। इसलिए उन्हें छात्रावास अवधारणा का जनक भी कहा जाता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 26 , 2023, 09:07 AM