उध्दव ठाकरे और उनके नीतीयो के कारण मराठी लोगो को होना पड़ा मुंबई से बाहर -श्रीकांत शिंदे

Mon, Jun 26 , 2023, 07:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। कोविड काल में जहा आम नागरिक अपनी जान बचाने का संघर्ष कर रहा था तब मुंबई महापालिका उन्हें लट रही थी. जब यह बॉडीबॅग थाना मे सिर्फ ३५० रुपये में मिल रही थी उसी समय मे उसी बॅग के लिए मुंबई महापालिका पूरे ६७०० रुपये क्यू दे रही थी, यह सवाल सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) इन्होने किया. वे शिवसेना शाखा संपर्क अभियान मे वर्सोवा में बोल रहे थे. उन्होने आरोप लगाया की, एशिया की सबसे अमीर महापालिका का किताब रखने वाली मुंबई महापालिका की पहचान एशिया की सबसे भ्रष्ट महापालिका की रूप में उध्दव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के पंद्रह वर्षों के कार्यकाल में हुई है, यह बहुत ही शरम की बात
है. कोविंड के काल मे जहा एक तरफ लोग मर रहे थे उन्हें लुटने का काम उध्दव ठाकरे के अगुवाई मे मुंबई महापालिका कर रही थी. उन्होंने आलोचना की जब मुंबई महापालिका १५ वर्षो तक उध्दव ठाकरे की नियंत्रण में थी तब भी मुंबईकर और मराठी आदमी के जीवन में कोई भी खास बदलाव नहीं आया. शिवसेना की शाखा क्रमांक ५९ मे वर्सोवा में आयोजित शाखा संपर्क अभियान के दौरान वो बोल रहे थे. इस अवसर पर सांसद गजानन कीर्तीकर, थाना के पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, सिध्देश कदम, अमेय घोले, सुशांत शेलार उपस्थित थे। 

उन्होने कहा की, आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) को मुख्यमंत्री पर इल्जाम लगाने की बजाय पहले अपने पंद्रह वर्षो के कार्यकाल के बारे में जनता को जवाब देना चाहिए. हम पर खोके सरकार का आरोप लगाने वालो को यह नही भुलना चाहिए की एसआयटी जांच में जल्द ही खुलासा हो जाएगा की कितने बक्से (खोके) किसे मिले है. सूरज चव्हाण और सुजीत पाटकर के तार किसतक पहुचे है यह बात ईडी जॉच मे स्पष्ट हो जाएगी ऐसा उन्होने स्पष्ट किया. स्थानिक समस्या के बारे में उन्होंने कहा की कोलीवाडा की घर की समस्या को हल करने के लिए रणनीतीक निर्णय लिया जाएगा. कोलीवाड़ा की विशेष नीती बनाने पर सकारात्मक कार्य चल रहा हैं. एसआरए और म्हाडा के जरिए सही आवास की समस्या को हल किया जाएगा, इस बारे मे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदजी के साथ बात हुई है यह उन्होंने स्पष्ट किया. विगत १५ वर्षों से मुंबई  महापालिका की सत्ता संभालने वाले उध्दव ठाकरे ने इस महत्त्वपूर्ण समस्या को दुर्लक्षित किया.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने थाने के आम नागरिको के आवास के लिए क्लस्टर लीली बनाई और उसका शीलान्यास भी किया गया. सिडको की दवारा दो वर्षों की भीतर इन घरो का निर्माण किया जाएगा. जल्द ही मुंबईकरो के लिए भी ऐसी योजना का आगाज किया जाएगा ऐसे उन्होने बताया. इससे आम नागरिक को अपना खुद का मकान मिलेगा. मुंबई में म्हाडा और एसआरए में अटके लोगो को घर जल्द से जल्द दिलवाने के लिए पहल करने का आश्वासन मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने दिया है, यह जानकारी सासद श्रीकांत शिंदेने दी.

मुंबई महापालिका में उध्दव ठाकरे की सत्ता थी तो मराठी माणूस और मुंबईकर को क्या मिला यह सोचने का वक्त आया है. आदित्य ठाकरे और उध्दव ठाकरे की नीतीयो की वजह से मराठी माणूस को मुंबई छोड़कर थाना, कल्याण डोंबिलली जाना पड़ रहा है.

एकनाथ शिंदे खुद मुख्यमंत्री की रूपमें सक्रिय होने से प्रशासन भी सक्रिय हुआ है. मुंबई महापालिका के भ्रष्ट अधिकारीयोको हटाया और भ्रष्ट्राचार सेखने को प्राथमिकता दी है. मुंबई महापालिका के भ्रष्ट्राचार को खत्म करेंगे ऐसा वचन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है. शाखा संपर्क अभियान के जरीए मुंबई के विभिन्न विभाग में जाकर मै शिवसैनिकों से मिल रहा हु और नागरिको की समस्या जानी जा रही है. वह समस्याएं खत्म करने के लिए कार्यवाही की जा रही है. एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद पिछले १९ माह में जितने फैसले लिए है उतने फैसले पिछले कई वर्षो मे नहीं लिए गए थे ऐसा उन्होने कहा. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे का हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है ऐसा उन्होने कहा.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups