म्हाडा मुंबई मंडल लॉटरी की तारीख आगे बढ़ी

Fri, Jun 23 , 2023, 07:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

10 जुलाई तक लोग कर सकेंगे आवेदन
मुंबई।
म्हाडा मुंबई मंडल (MHADA Mumbai Circle) द्वारा 4 हजार 82 घरों के लिए निकाली गई लॉटरी में घरों के लिए आवेदन करने वाले लोगो को और समय दे दिया है। म्हाडा ने 26 जून तक आवेदन करने की अंतिम तारीख में बढ़ोत्तरी करते हुए 10 जुलाई तक आवेदन करने की अंतिम तारीख रखी है। अब लॉटरी (lottery) जुलाई के आखिरी सप्ताह अथवा अगस्त महीने में होगी।
बता दे कि म्हाडा मुंबई मंडल ने लोगो के सपनो का घर देने के लिए 4082 घरों की लॉटरी निकाली थी। म्हाडा ने घरों के लिए आवेदन करने वालो के लिए 26 जून अंतिम तारीख रखी थी और 18 जुलाई को लॉटरी निकलने वाली थी। म्हाडा मुंबई मंडल के मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरिकर (Milind Borikar) ने जानकारी देते हुए कहा कि चार साल बाद म्हाडा ने 4 हजार 82 घरों की लॉटरी निकाली जिसके लिए 22 मई से आवेदन करने की शुरुआत की गई है। इस बार म्हाडा ने आवेदन के पूर्व ही सभी कगाजतो की पहले पूर्तता करने का निर्णय लिए जाने के कारण इस बार अधिकांश लोग आवेदन नही कर पा रहे है। म्हाडा द्वारा 22 मई से फार्म भरने की शुरुआत होने के बाद से आज तक 75 हजार 683 लोगो ने फार्म भरा है जबकि 51 हजार 563 लोगो ने आवेदन के साथ पैसा भी भर दिया है। म्हाडा ने 26 जून तक आवेदन करने की अंतिम तारीख रखी थी जिसमे बढ़ोत्तरी करते हुए अब 10 जुलाई तक आवेदन करने की अनुमति दी है ।लॉटरी निकलने की म्हाडा ने अभी तारीख नही घोषित की है । म्हाडा के यह घर गोरेगांव ,विक्रोली कन्नवर नगर, एंटॉपहिल, बोरीवली, मालाड, दादर, सायन, परेल और ताड़देव इन इलाको में है।इस बार प्राइवेट सोसायटियों के घर काफी महंगे है जिसके चलते लोग निजी सोसायटीयो के म्हाडा के घरों को लोग नजरंदाज कर रहे है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups