फ्लिपकार्ट से धोखाधड़ी करनेवाला गिरफ्तार

Fri, Jun 23 , 2023, 07:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

स्विगी डिलीवरी का ऑर्डर लेने खड़ा था होटल के पास
मुंबई :
एमएचबी पुलिस ने कलेक्शन के पैसे इकट्ठा कर उसे लेकर भागनेवाले करनेवाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 40 वर्षीय आरोपी फ्लिपकार्ट (Flipkart) में डिलीवरी बॉय (delivery boy) के तौर पर काम करता था। वहीं से पैसे लेकर वह भाग गया था। आरोपी को पुलिस ने मीरारोड स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शैलेश सुहास दिघसकर (40) है। होटल के पास खड़े होकर आरोपी पार्सल का इंतजार कर रहा था। उसने इसी तरीके से दूसरी कंपनियों के साथ भी धोखाधड़ी की है। मामले की अधिक जांच एमएचबी पुलिस द्वारा की जा रही है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी बोरीवली स्थित फ्लिपकार्ट की कंपनी में काम करता था। जहां उसे पार्सल ले जाने के लिए दिया गया। उसके कलेक्शन का पैसा 1 लाख 23 हजार 715 रुपया लेकर आरोपी भाग गया। पुलिस उंसके मोबाइल का लोकेशन निकलती थी तबतक उंसके पास पहुंचती वह व्हां से निकल गया रायत था और मोबाइल बंद हो जाता था। लेकिन पुलिस ने अपना दिमाग चलाया और जहां पार्सल देने गया था वहां बसे उसे ढूंढ निकाला।

पार्सल वाले से मिली जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। कॉल डिटेल्स से पुलिस को पता चला कि वह स्विगी डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा था। लेकिन उसका नंबर जल्दी से बंद होने के कारण उसका लोकेशन नहीं मिल रहा था। तभी पीएसआई डॉक्टर दीपक हिंडे की टीम वहां पहुंची और जिस होटल से पार्सल मंगाया गया था वहां होटल में पुलिस पहुंची। जहां पता चला कि वह अमूमन यहां पर पार्सल ले जाने के लिए आता था। वहीं पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पहले भी दे चुका है घटना को अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी स्विगी में चौथी जगह काम कर रहा था। इससे पहले वह फ्लिपकार्ट के अलावा एमेजॉन और ई बेय नामक कंपनियों में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। उसने पहले दो कंपनियों में भी इसी प्रकार से धोखाधड़ी की है। लेकिन उन मामलों में शिकायत नहीं हुई इसलिए वह पकड़ा नहीं गया। इसलिए वह कॉन्फिडेंस हो गया था कि इसबार भी वह नहीं पकड़ा जाएगा। लेकिन इसबार पुलिस ने उसे पकड लिया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups